फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action under national security act against accused Naushad in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ: थूक लगाकर तंदूरी रोटियां बनाने वाले आरोपी नौशाद पर रासुका की कार्रवाई, ये था पूरा मामला

Fri, 19 Mar 2021 11:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Mar 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Action under national security act against accused Naushad in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूकने का आरोपी नौशाद गुरुवार को रासुका में निरुद्ध हो गया। पुलिस ने जेल में जाकर आरोपी की रासुका की फाइल तामील करा दी।

विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित अरोमा गार्डन में 16 फरवरी को एक शादी का कार्यक्रम था। वहां नौशाद तंदूरी रोटी पर थूकने के बाद सेक रहा था। तीन दिन बाद उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामला हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही के संज्ञान में आया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल थाने में हंगामा किया। इसके बाद 19 फरवरी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


इस मामले में मेडिकल पुलिस ने अब नौशाद पर रासुका की प्रक्रिया शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने रासुका की फाइल पूरी करके डीएम को भेजी। डीएम ने दोपहर तीन बजे इसकी मंजूरी दे दी। डीएम की संस्तुति पर मेडिकल थाने के दरोगा विष्णु कुमार ने जेल में जाकर आरोपी नौशाद की रासुका की फाइल तामिल कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : बेटी को परेशान कर रहे युवकों का विरोध किया तो दरोगा को पीटा, अराजकता की हदें पार

एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि शादी समारोह में रोटी पर थूकने वाली वीडियो से लोगों के विश्वास को आघात पहुंचा है। इसलिए ऐसी कार्रवाई की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed