फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: 16 rare coins found from an ancient mound and read full story

यूपी: प्राचीन टीले से मिले दुर्लभ 16 सिक्के, इनमें छिपा है खास इतिहास, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Wed, 01 Dec 2021 04:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Dec 2021 04:25 PM IST
सार

बागपत में एक प्राचीन टीले से दुर्लभ 16 सिक्के मिले तो देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं इनसे जुड़ा इतिहास भी बेहद दिलचस्प है। जिसे जानने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन
Baghpat News: 16 rare coins found from an ancient mound and read full story
प्राचीन टीले में दुर्लभ सिक्के मिले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जिले में काठा गांव के प्राचीन टीले से दिल्ली के शासक राजा पृथ्वीराज चौहान समेत राजा अनंगपाल तोमर, राजा चाहड़ा राजदेव, राजा मदनपाल से जुड़े दुर्लभ 16 सिक्के मिले हैं। शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक इतिहासकार डॉ. अमित राय जैन को प्राचीन टीले के निरीक्षण में यह सिक्के मिले हैं। उनके अनुसार इससे साफ होता है कि बागपत तक इन शासकों का साम्राज्य था।

विज्ञापन


पृथ्वीराज चौहान व उनके बाद के शासक राजा अनंगपाल तोमर, राजा चाहड़ा राजदेव, राजा मदन पाल देव से जुड़े सिक्के प्राप्त होना बागपत के प्राचीन किले के महत्व को सिद्ध करता है। इतिहासकार अमित राय जैन के अनुसार यह प्राचीन टीला हजारों वर्षों से मौजूद है और वह पहले भी इसका निरीक्षण कर चुके हैं। यहां से कुषाण काल व उसके बाद की सभ्यताओं के अवशेष मृदभांड आदि मिलते रहे हैं। अब 16 सिक्कों के मिलने से यह माना जा रहा है कि यहां कोई बड़ी मानव बस्ती उस समय की रही होगी, जहां पर व्यापारिक लेन-देन में सिक्कों का प्रचलन था।
विज्ञापन


चांदी व तांबा मिश्र धातु से बने हैं सिक्के 
डॉ. अमित राय जैन ने बताया कि यह बिलन धातु के सिक्के हैं, जिसका निर्माण चांदी व तांबे को मिलाकर किया जाता था। चांदी अति दुर्लभ थी तो सिक्कों को बनाने में उसमें तांबे की मात्रा भी मिलाई जाती थी। यहां मिले सिक्कों में कुछ सिक्कों को रासायनिक विधि से साफ किया गया है, जिससे उन पर लिखे गए नाम साफ दिखाई दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे

डीएम को जल्द सौंपे जाएंगे सिक्के 
डॉ. अमित राय जैन ने बताया कि इन 16 सिक्कों को जल्द ही डीएम राजकमल यादव को सौंपे जाएंगे। साथ ही एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मेरठ सर्किल शाखा को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि प्राचीन टीला पर उत्खनन का कार्य किया जाना चाहिए, जिससे यहां पर छुपी दुर्लभ सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने लाया जा सके। उनका कहना है कि किले के अंदर कोई प्राचीन नगर किला भी दबा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार

इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं हुई है और इस तरह की कोई वस्तु या सिक्के आते हैं तो उनको भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। ताकि उनके सहारे इतिहास सामने आ सके। - राजकमल यादव, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed