फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Murder: Husband-Wife Allegedly Kill Youth With Knife and Hammer, Crowd Catches Them

यूपी: बागपत में बड़ी वारदात, पति-पत्नी ने मिलकर युवक की चाकू-हथौड़े से हत्या की; भीड़ ने दोनों को पकड़ा

Wed, 09 Sep 2026 10:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Sep 2026 10:22 AM IST
सार

बागपत के बड़ौत में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करने वाले 35 वर्षीय दीपेंद्र की पति-पत्नी ने चाकू और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद भीड़ ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Baghpat Murder: Husband-Wife Allegedly Kill Youth With Knife and Hammer, Crowd Catches Them
बड़ौत में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में खत्री गली में बुधवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। शिकोपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दीपेंद्र की सामने चाय की दुकान चलाने वाले पति-पत्नी ने मिलकर चाकू और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी पति-पत्नी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था दीपेंद्र
शिकोपुर गांव निवासी दीपेंद्र नगर की खत्री गली में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था। बुधवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान सामने चाय की दुकान चलाने वाले पति-पत्नी से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन

 

चाकू और हथौड़े से हमला करने का आरोप
आरोप है कि विवाद के दौरान पति-पत्नी ने दीपेंद्र पर चाकू और हथौड़े से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दीपेंद्र की मौत हो गई।

भीड़ ने आरोपी पति-पत्नी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
हमला होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने पर उन्हें सौंप दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दीपेंद्र के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दीपेंद्र और आरोपी पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed