फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat municipality will have boundary expansion in February

Baghpat News: बागपत नगर पालिका का फरवरी में होगा सीमा विस्तार

Mon, 23 Jan 2023 05:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 23 Jan 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Baghpat municipality will have boundary expansion in February
बागपत नगर पालिका
बागपत। नगरपालिका का सीमा विस्तार फरवरी में होने की उम्मीद है। जिसकी शासन में दोबारा से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने भी सीमा विस्तार का मामला सीएम योगी के सामने रखा। जिसके बाद इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका में सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद को शामिल करते हुए शासन ने 21 सितंबर 2022 को सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी की थी। जिसके बाद सीमा विस्तार के विरोध में कई लोग हाईकोर्ट में चले गए। जहां नयागांव हमीदाबाद व पाली के प्रधानों की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। वहीं सभासद सोनू व अहसान के नाम से दायर याचिका पर सुनवाई की गई।
विज्ञापन

इनमें नाम से दायर याचिका में कहा गया था कि सीमा विस्तार पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल सात दिन का समय दिया गया, जबकि एक दिन पहले 15 दिन का समय बताया था। इस कारण वह अपनी आपत्ति दर्ज नहीं करा सके। इस पर ही हाईकोर्ट ने सीमा विस्तार की अधिसूचना को निरस्त कर दिया था। उसके बाद चुनाव पीछे खिसकने से यह साफ हो गया था कि अब नगर पालिका का सीमा विस्तार दोबारा से हो जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शासन में दोबारा से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह की शनिवार को सीएम योगी के साथ बैठक हुई तो वहां भी बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार का मामला उठाया गया। सीएम ने सीमा विस्तार की प्रक्रिया अगले महीने तक पूरी कराने की बात कही है। इस तरह यह उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी में बागपत नगर पालिका का दोबारा से सीमा विस्तार हो जाएगा।

--
सीमा विस्तार होने से दोबारा बदल जाएंगे समीकरण
बागपत नगर पालिका के समीकरण बार-बार बदल रहे हैं। अगस्त 22 में सीमा विस्तार करके सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली गांव को शामिल किया था और उससे समीकरण बदल गए थे। वहीं सीमा विस्तार निरस्त होने से स्थिति बदल गई थी। मगर अब सीमा विस्तार होता है तो दोबारा से समीकरण बदल जाएंगे। इस तरह से बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर काफी खींचतान चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed