{"_id":"6291ce174a43dd53141ac642","slug":"baghpat-man-thrown-electronic-bomb-at-neighbor-door-loud-explosion-one-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पड़ोसी के दरवाजे पर फेंका इलेक्ट्रॉनिक बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पड़ोसी के दरवाजे पर फेंका इलेक्ट्रॉनिक बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका, युवक झुलसा
Sat, 28 May 2022 12:54 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 28 May 2022 12:54 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में पड़ोसी से नाराज चल रहे एक व्यक्ति ने उसके दरवाजे पर इलेक्ट्रॉनिक बम फेंक दिया। यह बम जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया है।
विज्ञापन
बम फटने से झुलसा युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के दरवाजे पर इलेक्ट्रॉनिक बम फेंक दिया। यह बम जोरदार धमाके के साथ फट गया। जिसमें पड़ोसी युवक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। अचानक हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बिजरौली गांव की बताई गई है।
विज्ञापन
बिजरौल गांव में पुरानी रंजिश को शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति ने पडोसी के दरवाजे पर इलेक्ट्रॉनिक बम फेंक दिया। इस दौरान आवाज सुनकर जैसे ही युवक ने दरवाजा खोला तो बम फटने से वह झुलस हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, वहीं पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें; Deoband: जमीयत के अधिवेशन में बोले मदनी, कहा-आग से आग नहीं बुझाई जाती, नफरत को प्यार से हराएं
विज्ञापन
बताया गया कि घायल युवक गौतम पुत्र नरेंद्र बिजरौल गांव का रहने वाला है। उनका पड़ोसी रणवीर के साथ गली व रुपये उधार देने को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले भी युवक गौतम की मां कामेश की रणवीर के साथ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह रणबीर ने गौतम के घर पर इलेक्ट्रॉनिक बम फेंक दिया। आवाज सुनकर जैसे ही गौतम ने गेट खोला तो बम फटने से उसका चेहरा झुलस गया।
सूचना पर इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल, एसएसआई शिवदत्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया और मौके से बम के पुर्जे, सेल, रस्सी, वायर आदि सामान बरामद किए। घटना के मामले में पीड़िता कामेश पत्नी नरेंद्र ने गांव के ही रणवीर के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने रणवीर को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।