{"_id":"673313859464f0885503b0af","slug":"baghpat-man-beaten-to-death-in-baghpat-face-badly-crushed-here-is-the-reason-of-murder-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त बने दुश्मन: बागपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चेहरे को बुरी तरह कुचला, सामने आई हत्या की ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त बने दुश्मन: बागपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चेहरे को बुरी तरह कुचला, सामने आई हत्या की ये वजह
Tue, 12 Nov 2024 02:06 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:06 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार देर रात एक युवक की उसके ही दोस्तों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। बताया गया कि पहचान न हो सके, इसलिए युवक के शव को बुरी तरह से कुचला गया था।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में सोमवार की देर रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोस्तो ने अपनी साथी की पीट-पीटकर हत्या की। इस हत्या के मामले में मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
बाइक पर साथ ले गए दोस्त, गांव के बाहर दिया वारदात को अंजाम
बिजरौल गांव के रहने वाले सनी को सोमवार की रात गांव का ही उसका एक दोस्त बाइक पर बैठकर अपने साथ ले गया। गांव के बाहर जंगल मे अन्य दोस्तो के साथ बैठकर शराब पी। वहां पर शराब पीने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस पर दोस्तो ने सनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय मित्तल का हृदयगति रुकने से निधन, पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें
विज्ञापन
इसके बाद हत्यारोपी सनी के शव को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर इकोनॉमिक कोरिडोर के पास फेंककर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया। मृतक के पिता देवेंद्र ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।