फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय मित्तल का हृदयगति रुकने से निधन, पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें

Tue, 12 Nov 2024 02:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 12 Nov 2024 02:10 PM IST
खास बातें

बिजनौर जनपद में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दो माैसेरे भाइयों की माैत हो गई। वहीं मेरठ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी, अजय मित्तल को मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

विज्ञापन
West UP News Live: two dead in Accident Bijnor, read Meerut, Muzaffarnagar latest news
आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय मित्तल, बाएं - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:37 PM, 12-Nov-2024

मेरठ में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी के निधन से शोक

मेरठ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय मित्तल का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह मेरठ प्रांत के 15 वर्ष तक प्रचार प्रमुख रहे। वह इस समय सीसीएसयू के पत्रकारिता विभाग में अतिथि प्रोफेसर थे।

अजय मित्तल की आयु 72 वर्ष थी। वह मोहनपुरी में रह रहे थे। अजय मित्तल मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरूण गोविल के भी सहपाठी रहे ।  उनके निधन से संघ परिवार में शोक की लहर दाैड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को सूरजकुंड पर किया जाएगा। उनके निधन का समाचार मिलते ही संघ परिवार के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं।
11:39 AM, 12-Nov-2024

रात को स्मॉग और सुबह के समय छाई रही धुंध

शामली जिले में वायु प्रदूषण से लोगों को अभी राहत नहीं मिल रही है। रात में स्मॉग छाया रहा और सुबह को धुंध छायी रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 रहा। उधर, अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिवाली के बाद से जिले में वायु प्रदूषण बढ़ा था, जिससे अभी लोगों को राहत नहीं मिली है। रविवार रात को भी स्मॉग का धुआं छाया रहा, जिससे आंखों में जलन की समस्या बनी रही। सोमवार सुबह तक स्मॉग का असर रहा। इसके बाद सुबह तक कोहरे जैसी धुंध छायी रही। इसके बाद मौसम साफ होने पर धूप निकली। दिनभर धूप निकली रही। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 रहा। रविवार को एक्यूआई 179 रहा था।
विज्ञापन
11:38 AM, 12-Nov-2024

किशोर के साथ कुकर्म, हालत बिगड़ने पर मेरठ भर्ती

बागपत के अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपने साथ किशोर को मीरापुर रजबहे के पास ले गया, जहां किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोर की वीडियो भी बनाई।

किशोर की हालत बिगड़ गई तो आरोपी युवक वहां से भाग गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना किशोर के परिजनों को दी। परिजनों को किशोर वहां नग्न हालत में मिला। परिजनों ने उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से आया था।

आरोप है कि युवक अब पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
11:37 AM, 12-Nov-2024

मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्राॅला चालक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के गांव होशियारपुर में रेलवे पुल के पास साइड देने को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने ट्रैक्टर-ट्राॅला चालक नवीन (25) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दो नामजद समेत छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सहारनपुर के थाना बड़गांव के गांव सिसौनी निवासी नवीन दो साल से चरथावल के गांव सैदपुर कलां में अपनी बुआ के घर रह रहा था। सोमवार को वह बुआ के बेटे देवाशीष के साथ गन्ना क्रय केंद्र से देवबंद चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉला से गन्ना सप्लाई कर लौट रहा था। बहेड़ी आखलौर कट के पास ट्रैक्टर-ट्राॅले से साइड देने को लेकर शहर कोतवाली के गांव आखलौर निवासी बाइक सवार सगे भाई सहदेव और जय कुमार के साथ उनका विवाद हो गया। मौके पर कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया।
10:38 AM, 12-Nov-2024

West UP News Live: RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय मित्तल का हृदयगति रुकने से निधन, पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें

बिजनौर जनपद में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर एक फॉर्च्यूनर कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसमें दो लोगों की हादसे में दर्दनाक माैत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और परिजनों को सूचना देकर वाहन सड़क से हटवाए।

एक साथी गंभीर, मेरठ किया रेफर
फॉर्च्यूनर कार में सवार साजिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी बी-2 153 सेक्टर 17 रोहिणी नगर और अनस(22) पुत्र इरशाद निवासी नई बस्ती इस्लामाबाद कस्बा झालू थाना हल्दौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे मेरठ रेफर किया गया है।
माैसेरे भाइयों की हुई माैत

मरने वाले दोनों युवक आपस में मौसेरे भाई हैं। साजिद अपनी मौसी के यहां झालू में आया हुआ था। उसके आने की खुशी में ही सोमवार की शाम तीनों कार में सवार होकर खाना खाने के लिए बिजनौर आए थे। जोकि नजीबाबाद की तरफ घूमने के लिए निकल गए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed