फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Lights installed on National Highway, Rashtra Vandana Chowk and Gauripur Mor

Baghpat: नेशनल हाईवे, राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड़ पर लगी लाइटें, नियम तोड़ा तो ऑनलाइन चालान

Fri, 12 Dec 2025 11:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 12 Dec 2025 11:24 PM IST
सार

जिले में अभी तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही यातायात संचालत कराते थे। अब पहली बार लाइटें लगाई गई हैं। रेड लाइट पर वाहन थम जाएंगे और ग्रीन लाइट पर चलने लगेंगे। नियम तोड़ने वालों का चालान होगा। 

विज्ञापन
Baghpat: Lights installed on National Highway, Rashtra Vandana Chowk and Gauripur Mor
ट्रैफिक लाइट। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड़ पर लाल बत्ती जलने पर वाहनों के ब्रेक लगेंगे और हरी जलने पर दौड़ लगाते नजर आएंगे। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी और हादसों पर भी अंकुश लगेगा। जल्द ही ऑनलाइन यातायात सिग्नल सिस्टम से यातायात का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

 

दिल्ली से सटे बागपत जिले में अभी तक पुलिसकर्मी ही यातायात का संचालन करते थे। उनके इशारों पर वाहनों के पहिए थमते और दौड़ते थे। जिले के लोग जब भी दिल्ली, नोएडा, मेरठ जाते थे तो वहां पर लाल-हरी बत्ती यानी ऑनलाइन यातायात सिग्नल सिस्टम के नियमों का पालन करना होता है, लेकिन अब जिले में भी लाल-हरी बत्ती के नियम का पालन करना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड़ पर दिनभर जाम की स्थिति को देखते हुए एनएचएआई ने ऑनलाइन यातायात सिग्नल सिस्टम लगवा दिया है। एक-दो दिन में कंट्रोल रूम स्थापित कर उनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात सिग्नल सिस्टम में ऑनलाइन ट्रैप कैमरे भी लगाए जाएंगे। लाल बत्ती जलने पर वाहन नहीं रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के ऑनलाइन चालान भी काटे जाएंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

ये भी देखें...
Baghpat: हाईकोर्ट पहुंचे चेयरमैन पद से हटाए गए राजुद्दीन, प्रशासन ने तेज कर दिया ये काम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed