{"_id":"693c2bb8ffa266148504e7e8","slug":"baghpat-rajuddin-removed-from-the-post-of-chairman-reached-high-court-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हाईकोर्ट पहुंचे चेयरमैन पद से हटाए गए राजुद्दीन, प्रशासन ने तेज कर दिया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हाईकोर्ट पहुंचे चेयरमैन पद से हटाए गए राजुद्दीन, प्रशासन ने तेज कर दिया ये काम
Fri, 12 Dec 2025 08:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:20 PM IST
सार
राजुद्दीन एडवोकेट ने पहले सरकार के सामने अपना पक्ष रखने की बात कही थी। मगर वहां से कोई सकारात्मक इशारा नहीं मिलने पर उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। वहीं नगर पालिका ने उनके खिलाफ अन्य आरोपों की जांच भी तेज कर दी है।
विज्ञापन
राजुद्दीन एडवोकेट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका चेयरमैन के पद से हटाए जाने के बाद राजुद्दीन एडवोकेट ने आदेश पर स्टे के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सरकार से कोई राहत नहीं मिलने के बाद वह हाईकोर्ट में पहुंचे। वहीं नगर पालिका के प्रशासक व एडीएम शिवनारायण ने गड़बड़ी संबंधी सभी फाइलों को लेकर हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर की शिकायत पर नगर पालिका के चेयरमैन पद से राजुद्दीन को शासन ने 15 दिन पहले हटाया था। उन पर पद का दुरुपयोग करते हुए नगर पालिका की खाली हुई दुकानों का आवंटन नियम विरुद्ध करने का आरोप है। इसके अलावा दस, बीस, पचास, सौ रुपये के स्टांप के आधार पर 739 प्लॉटों को संपत्ति कर के रिकॉर्ड में दर्ज कराने का आरोप है। इसमें उनको दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजुद्दीन ने पहले सरकार के पास जाने की बात कही थी, मगर उनको सरकार से कोई राहत मिलती नहीं दिखी। इस कारण ही वह हाईकोर्ट में पहुंच गए। वहां उन्होंने आदेश के खिलाफ याचिका दायर की। वहीं, शासन ने पहले ही कैविएट दायर कर दी थी, जिससे हाईकोर्ट से कोई आदेश होने से पहले उनकी बात सुनी जा सके।
इसलिए ही हाईकोर्ट में राजुद्दीन की याचिका दायर होने पर प्रशासन ने अपना जवाब दाखिल किया। एडीएम शिवनारायण के अनुसार प्रशासन की तरफ से जवाब दाखिल कर दिया गया है। इसमें सुनवाई के बाद ही कोई फैसला हो सकेगा।
अन्य फाइलों में जांच तेज हुई
शहर के पक्का घाट पर श्मशान घाट के निर्माण में घोटाले के आरोप और केतीपुरा में भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए कब्रिस्तान की जमीन में इंटरलॉकिंग लगवाने के आरोप की फाइलों में जांच काफी आगे तक हो चुकी है। इनमें अभी तक की जांच में घपला मिल चुका है। इनके अलावा नगर पालिका के बाहरी क्षेत्र में कार्य कराकर रुपये खर्च करने और सब्जी मंडी में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराकर आवंटन करने के आरोपों की जांच भी तेज कर दी गई।
ये भी देखें...
UP: बागपत में बोले नरेश टिकैत- हिंदुओं की आबादी हो रही कम, बढ़ाने पर ध्यान दो, युवाओं को दी ये नसीहत