{"_id":"6712a62da9266b81cf0587f7","slug":"baghpat-lekhpal-was-not-ready-to-work-without-bribe-then-alert-farmer-played-the-trick-lekhpal-arrested-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बिना रिश्वत काम करने को तैयार नहीं था लेखपाल, फिर जागरूक किसान ने चला ऐसा दांव, लेखपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बिना रिश्वत काम करने को तैयार नहीं था लेखपाल, फिर जागरूक किसान ने चला ऐसा दांव, लेखपाल गिरफ्तार
Fri, 18 Oct 2024 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:48 PM IST
सार
टीम ने लेखपाल को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। लेखपाल की गिरफ्तारी का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
लेखपाल को गिरफ्तार कर ले जाती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ढिकौली गांव के किसान निखिल ढाका का नाम विरासत में दर्ज करने के लिए साढ़े तीन हजार रुपये रिश्वत लेने पर लेखपाल विनोद कुमार कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे रिश्वत के रुपये बरामद करके मुकदमा दर्ज कराया गया। गिरफ्तार लेखपाल विनोद करीब पांच साल से यहां तैनात है, शामली के रामपुर खेड़ी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान निखिल।
- फोटो : अमर उजाला
निखिल ने बताया कि वह दिल्ली के छतरपुर में इंटर कॉलेज में निजी शिक्षक है और उसके पिता दिल्ली पुलिस में सिपाही पद से सेवानिवृत्त होकर गांव में खेती कर रहे थे। उनकी मई में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर खतौनी में विरासत में नाम दर्ज कराने के लिए लेखपाल से संपर्क किया। लेखपाल ने कागज लेकर साढ़े तीन हजार रुपये की मांग की। साथ ही पिता के नाम में गड़बड़ी होना भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार लेखपाल से संपर्क किया गया, लेकिन उसने पैसे लिए बिना काम करने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत निखिल ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों से कर दी। शुक्रवार को ट्रैप टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार के साथ लेखपाल विनोद कुमार के गली नंबर चार स्थित निजी कार्यालय में पहुंचे। जहां लेखपाल ने रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपये ले लिए, तो टीम ने उसे पकड़ लिया। दुर्गेश कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर लेखपाल को पुलिस को सौंप दिया।