{"_id":"67a9c8ba6fbf8c8ebb0a2eaa","slug":"baghpat-in-road-rage-mother-in-car-shot-in-face-and-daughter-s-hand-husband-kept-shouting-for-help-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रोडरेज में कार सवार मां के चेहरे और बेटी के हाथ में मारी गोली... मदद को चिल्लाता रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रोडरेज में कार सवार मां के चेहरे और बेटी के हाथ में मारी गोली... मदद को चिल्लाता रहा पति
Mon, 10 Feb 2025 03:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 10 Feb 2025 03:07 PM IST
सार
गाजियाबाद निवासी गौरव बिटावदा गांव में साले की शादी में शामिल होकर लौट रहा था। दाहा-बरनावा तिराहे पर एक बाइक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। यहां कहासुनी होने पर बाइक सवारों ने गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के बिटावदा से परिवार के साथ गांव निस्तौली जिला गाजियाबाद जा रहे गौरव की कार से दाहा-बरनावा तिराहे पर बाइक में साइड लग गई। इसको लेकर हुए विवाद में बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा निकालकर गौरव की पत्नी नीतू और बेटी अधीरा (7) को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल मां-बेटी को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बच्ची के हाथ में लगी गोली।
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के निस्तौली गांव के रहने वाले गौरव ने बताया कि बिटावदा गांव में उसकी ससुराल है। ससुराल में साले के शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी नीतू, बेटी अधीरा समेत तीन बच्चों के साथ आया था। रविवार रात कार में सवार होकर पत्नी और तीन बच्चों के साथ गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही दाहा-बरनावा तिराहे पर पहुंचा तो एक बाइक उसकी कार से आकर टकरा गई। उसने बाइक सवार युवकों को देखकर चलने के लिए कहा तो उन्होंने गालीगलौज की और आगे मिलकर भुगत लेने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वह अपनी कार लेकर दाहा-बरनावा तिराहे से थोड़ा आगे पहुंचा, तो दोनों युवकों ने आगे बाइक लगाकर उसकी कार रुकवा ली और तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली कार में बैठी उसकी पत्नी नीतू के चेहरे और बेटी अधीरा के हाथ में लगी। इसके बाद दोनों युवक अपनी बाइक लेकर वहां से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर दोघट पुलिस वहां पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल मां-बेटी को बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां घायल नीतू की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया।
उधर दोघट पुलिस ने बाइक सवार हमलावरों का पता लगाने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाले युवकों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हमलावरों से अकेला भिड़ गया गौरव, खड़े देखते रहे लोग
गौरव ने बताया कि उसके साथ जब घटना हुई तो दाहा-बरनावा तिराहे पर आसपास कई लोग खड़े हुए थे। हमलावर उसकी पत्नी और बेटी को गोली मारकर भागने लगे तो उन्हें पकड़ने के लिए वह भिड़ गया और आसपास खड़े लोगों को सहायता के लिए भी पुकारा। लोग देखते रहे और हमलावर वहां से भाग गए। गौरव ने बताया कि कोई साथ देता तो हमलावरों को पकड़ा जा सकता था। उधर घटना का पता चलने पर बिटावदा के ग्रामीण भी दाहा पहुंच गए।
गौरव ने बताया कि उसके साथ जब घटना हुई तो दाहा-बरनावा तिराहे पर आसपास कई लोग खड़े हुए थे। हमलावर उसकी पत्नी और बेटी को गोली मारकर भागने लगे तो उन्हें पकड़ने के लिए वह भिड़ गया और आसपास खड़े लोगों को सहायता के लिए भी पुकारा। लोग देखते रहे और हमलावर वहां से भाग गए। गौरव ने बताया कि कोई साथ देता तो हमलावरों को पकड़ा जा सकता था। उधर घटना का पता चलने पर बिटावदा के ग्रामीण भी दाहा पहुंच गए।