फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: In-laws turned monsters, threw daughter-in-law out of the house for dowry

Baghpat: हैवान बने ससुराल वाले, दहेज के लिए बहू को घर से निकाला, मासूम पोती पर भी न आया रहम

Fri, 01 Nov 2024 10:14 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 01 Nov 2024 10:14 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में विवाहिता और उसकी बेटी को दहेज लोभी ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास किया। बताया कि विफल होने पर ससुराल वाले दोनों मां और बेटी को बेहोशी की हालत में मायके छोड़ गए।

विज्ञापन
Baghpat: In-laws turned monsters, threw daughter-in-law out of the house for dowry
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। विवाहिताऔर उसकी मासूम बेटी को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। विफल होने दोनों को बेहोशी की हालत में  मायके छोड़कर चले गए। पीड़िता ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


शादी के बाद से ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
लोयन गांव निवासी प्रवेन्द्र ने चार साल पहले अपनी बेटी शिखा की शादी छपरौली थाना क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव निवासी अजेन्द्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले शिखा को प्रताड़ित करने लगे थे, फिलहाल ससुराल वाले शिखा से दहेज में स्विफ्ट कार व पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इंकार करने पर कई बार शिखा के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में मंदिर गए भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी, तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने पहले शिखा को एक बेटी हुई। इसके बाद ससुरालो ने शिखा को पहले से ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तीन दिन पूर्व ससुराल बहू ने फिर से दहेज में स्विफ्ट कर व पैसे लाने को कहा। इंकार करने पर ससुराल वालों ने शिखा के साथ बेरहमी से मारपीट की और उससे उसकी मासूम बेटी के साथ कमरे में बंद कर फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया।

विफल होने दोनों को बेहोशी की हालत में  मायके छोड़कर चले गए। पीड़िता ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ विजय कुमार ने बताया कि शिखा की तहरीर पर पति अजेन्द्र, सास रणवीरी, ननद अर्चना व ससुर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed