फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Sensation due to finding dead bodies of brother and sister who had gone to temple in Deoband

UP: देवबंद में मंदिर गए भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी, तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 01 Nov 2024 09:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 01 Nov 2024 09:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भायला गांव में मंदिर गए बहन भाई के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। दोनों की तांत्रिक क्रिया में हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही है।

विज्ञापन
UP: Sensation due to finding dead bodies of brother and sister who had gone to temple in Deoband
माैके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में भायला गांव में दो परिवारों की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। घर से मंदिर गए भाई-बहन के शव सड़क किनारे पड़े मिले। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देवबंद-बड़गांव मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण तांत्रिक क्रिया के चलते दोनों की हत्या करने का शक जता रहे हैं जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा मानकर चल रही है। 
विज्ञापन


चाचा की बेटी संग मंदिर गया था करण
भायला गांव निवासी देव सिंह उर्फ भीम का पुत्र करण(11) गुरुवार शाम चाचा की सात वर्षीय बेटी अवनी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में पूजा करने गया था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने गांव वालों के साथ उनकी तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। जंगल और श्मशानघाट में उनको ढूंढा गया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपावली : मेरठ में अद्भुत नजारा, देखें ड्रोन से ली तस्वीरें-वीडियो... सहारनपुर में आतिशबाजी से रंगीन हुआ आकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से पांच साै मीटर की दूरी पर मिले शव
देर रात तलाश में जुटे गांव के ही एक युवक को घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर करण सड़क किनारे मृत अवस्था मे पड़ा मिला जबकि उससे कुछ दूरी पर एक खाई में अवनी का शव पड़ा था। करण के एक पैर और हाथ की हड्डी कई जगह से टूटी थी और पैर पर लंबा कट लगा हुआ था। जबकि सिर से भी खून बह रहा था। अवनी के सिर से भी खून बह रहा था।

जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया में बच्चों की हत्या किए जाने की शक जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने देवबंद-बड़गांव मार्ग पर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों ने किया हंगामा, सड़क पर बैठी महिलाएं
देर रात तक भी पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी वहां नहीं पहुंचा, काफी समय बाद एसडीएम दीपक कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दोनों बच्चों की परिजन महिलाएं सड़क के बीच बैठकर विलाप करती रहीं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। किसी तेज गति वाहन ने दोनों को टक्कर मारी। जिससे वह दूर जाकर गिरे। फोरेंसिक टीम ने मौके से जो सबूत जुटाए हैं, वे हादसे की ओर ही इशारा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है यह हत्या है या हादसा जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed