फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: House Collapses During Storm and Rain, Five Children Injured Under Debris

Baghpat: आंधी-बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबे पांच बच्चे

Sat, 13 Jun 2026 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jun 2026 12:54 PM IST
सार

रटौल के प्रेमपुरी मोहल्ले में देर रात आंधी और बारिश के दौरान एक मकान गिर गया। मलबे में दबकर पांच बच्चे घायल हो गए, जबकि लाखों रुपये का सामान और परिवार के खाने के लिए रखा गेहूं भी बर्बाद हो गया।

विज्ञापन
Baghpat: House Collapses During Storm and Rain, Five Children Injured Under Debris
बारिश में गिरी छत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में रटौल कस्बे के वार्ड संख्या चार स्थित प्रेमपुरी मोहल्ले में देर रात आई आंधी और बारिश एक परिवार के लिए भारी मुसीबत बन गई। तेज हवा और बारिश के बीच एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे घर में सो रहे पांच बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे में लाखों रुपये का घरेलू सामान नष्ट हो गया, जबकि परिवार के खाने के लिए रखा गेहूं और आटा भी बारिश में खराब हो गया।

विज्ञापन

आधी रात को गूंजीं चीखें, लोगों ने बचाई बच्चों की जान
पीड़ित अब्दुल वाहिद उर्फ छोटू ने बताया कि वह प्रेमपुरी मोहल्ले में नौशाद का मकान किराये पर लेकर परिवार सहित रह रहा है। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने वाले अब्दुल वाहिद शुक्रवार रात पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात अचानक आई आंधी और बारिश के दौरान मकान भरभराकर गिर गया।

विज्ञापन

मकान गिरते ही घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में 20 वर्षीय रेशमा, 16 वर्षीय अंजुम, 10 वर्षीय सावेज, 6 वर्षीय सुभान और 5 वर्षीय इकरा घायल हो गए। सभी को परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मलबे में दबकर बर्बाद हुआ लाखों का सामान
हादसे में घर का लगभग पूरा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार बेड, चारपाइयां, संदूक, शीतलक, पंखे, सोफा सेट, कीमती कपड़े और रसोई का सामान टूटकर खराब हो गया। परिवार का अनुमान है कि करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गेहूं और आटा भी हुआ खराब, परिवार पर गहराया संकट
मकान में परिवार के उपयोग के लिए रखा लगभग 20 कुंतल गेहूं और आटा भी बारिश के पानी में खराब हो गया। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोज कमाकर परिवार चलाने वाले अब्दुल वाहिद के सामने अब रहने और खाने दोनों की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed