{"_id":"637767f1738fb845cc6ca0c8","slug":"baghpat-hoisted-the-pinnacle-flag-by-installing-the-statue-of-lord-parshwanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा स्थापित कर शिखर ध्वजारोहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा स्थापित कर शिखर ध्वजारोहण किया
Fri, 18 Nov 2022 06:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:18 PM IST
सार
मंत्रोच्चारण के साथ पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा को स्थापित कर मंदिर पर षष्टम वार्षिक शिखर ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
बागपत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली में भगवान विमलनाथ जैन स्वेतांबर मंदिर बिनौली में शुक्रवार को मंत्रोंच्चारण के साथ पार्श्वनाथ भगवान की मूर्ति स्थापित कर मंदिर पर षष्टम वार्षिक शिखर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
प्रात:काल आज्ञानुवर्तिनी साध्वी, गुणरत्ना की शिष्या मधुरवक्ता साध्वी जिनेशरत्ना, साध्वी साध्यरत्ना के पावन सानिध्य व पंडित कल्पेश भाई के निर्देशन में कार्यक्रम शुरू हुआ। पार्श्वनाथ भगवान की मूर्ति का पुन: स्थापन तथा समस्त विराजित भगवानों, देवी देवताओं एवं गुरुमहाराज की मूर्तियों की क्रमश: 18 अभिषेक व 5 अभिषेक और सत्तर भेदी के साथ मंदिर पर षष्टम वार्षिक ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
मुख्य शिखर सुरेंद्र कुमार, सुशीला देवी, अमित-सोनी मेरठ, द्वितीय शिखर हरीश चंद्र जैन, ममता जैन, शशांक-रिचा, मयंक-नीमा, अमित-शैफाली, रिषभ-रिद्धी, निपुण, संभव, अनुष्का, अंजलि, अंजनी जैन मेरठ तथा तृतीय शिखर मुकेश कुमार मणि, दिवेश-ईशा, वरुण-नेहा, अविरल, अव्या मेरठ द्वारा की गई। मौके पर पर अरुण कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, जीवनचंद जैन, पूर्णचंद जैन, सुधीर जैन, पंकज जैन, अभिषेक जैन, सत्यप्रकाश गोयल, आकाश जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम