फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Hemp being sold to smugglers from police station, viral audio of conversation with police man exposed

बागपत: थानों से तस्करों को बेचा जा रहा गांजा, पुलिसकर्मियों से बातचीत के वायरल ऑडियो ने खोली पोल

Mon, 25 Oct 2021 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Oct 2021 02:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में तस्करों से पकड़े गए गांजा व अन्य मादक पदार्थों को मुकदमा दर्ज करने के बाद मालखाने में रखा जाता है। चोरी-छिपे इन्हें दोबारा बेचने का खेल चल रहा है। हाल ही में वायरल ऑडियो से इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Baghpat: Hemp being sold to smugglers from police station, viral audio of conversation with police man exposed
baghpat police - file photo - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के थानों से तस्करों को गांजा बेचने का खेल जारी है। बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाने के पुलिसकर्मी व महिला तस्कर के बीच गांजा खरीदने व बेचने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह मामला सामने आने पर अन्य थानों में तस्करों से पकड़ा गया गांजा व अन्य मादक पदार्थ की जांच कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

 
तस्करों से पकड़ा गांजा व अन्य मादक पदार्थों को मुकदमा दर्ज करने के बाद मालखाने में रखा जाता है। इन्हें दोबारा बेचने का खेल चल रहा है। यह मामला पुलिस अधिकारियों के सामने भी आया है।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाने के एक पुलिसकर्मी व डौला गांव की महिला तस्कर के बीच बातचीत की ऑडियो लीक हुई, तो थानों से मादक पदार्थ बेचने के खेल का पता चला। इसके बाद रविवार को मालखाने का गांजा तुलवाया गया। उसके पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ: मुजफ्फरनगर में हाथ जोड़कर सरेंडर करने थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अपराध से की तौबा

ऐसे हुई गांजा बेचने की बात
डौला गांव की एक महिला तस्कर व पुलिसकर्मी में बातचीत का ऑडियो सामने आया है। पुलिसकर्मी इस ऑडियो में कहता है कि इस समय सख्ती चल रही है और तेरा नाम भी लिया जा रहा है कि तू गांजा बेचती है। यदि ऐसा है तो बता कहां बेचेगी। डौला में किसी को मत बेचना, तू बागपत में बेचना। कभी तू मुझे भी फंसवा दे।

महिला कहती है कि सात के रेट में मिलेगा और दो की जगह तीन किलो मिलेगा, क्योंकि मुझे भी रुपये की जरूरत है। इसके बाद सप्लाई की बात तय होती है तो पुलिसकर्मी कहता है कि इंस्पेक्टर साहब बागपत गए हैं, कभी वह रास्ते में मिल जाएं। इसलिए शाम को जब वह निकलेंगे तो मौका देखकर फोन कर दूंगा और तू आकर ले जाना।

जिस पुलिसकर्मी की वह ऑडियो है, उसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संबंध रखने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। थाने से अभी तक गांजा बेचा नहीं गया था। मालखाने में रखे गांजे को तुलवा लिया है। वह पूरा मिला है। -दीक्षित कुमार त्यागी, थाना प्रभारी सिंघावली अहीर

एक पुलिसकर्मी के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संबंध की जानकारी मिली थी। उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। थानों से गांजा बेचने की बातचीत हो रही है तो यह गंभीर है। -मनीष कुमार मिश्र, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed