फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fear of encounter: History sheeter reached police station to surrender in Muzaffarnagar

एनकाउंटर का खौफ: मुजफ्फरनगर में हाथ जोड़कर सरेंडर करने थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अपराध से की तौबा

Mon, 25 Oct 2021 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Oct 2021 01:13 PM IST
सार

वेस्ट यूपी में अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। एनकाउंटर के खौफ के चलते सोमवार को मुजफ्फरनगर में एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन
Fear of encounter: History sheeter reached police station to surrender in Muzaffarnagar
हाथ जोड़कर सरेंडर करने थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के खौफ से अब तक सैकड़ों अपराधी अपराध से तौबा कर पुलिस के समक्ष आत्मससमर्पण कर चुके हैं। मेरठ, बागपत के बाद सोमवार को मुजफ्फरनगर में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपराध से तौबा कर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़कर थाने पहुंचा और भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली परिसर में देखने को मिला। यहां एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़े हुए पहुंचा और गुनाहों की माफी मांगते हुए आगे से कोई अपराध न करने की कसम खाई।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें:  मिशन 2022: संगीत सोम बोले- चुनाव की तैयारी में जुटें युवा, शाहिद मंजूर ने कहा- झूठे वादे करती है भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर बसरुद्दीन उर्फ छोटा निवासी खालापार ने थानाध्यक्ष आनंद देव मिश्रा के समक्ष हाथ जोड़ते हुए पहुंचा। उसने बताया कि वह नगर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आगे से कोई गुनाह न करने की कसम खाई है। उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed