{"_id":"683c044a3120b69d58079e8b","slug":"baghpat-had-to-intervene-whole-family-beaten-father-s-teeth-broken-son-s-hand-daughter-s-head-broken-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बीच-बचाव कराना पड़ा भारी, पूरे परिवार को पीटा, पिता के दांत तोड़े, बेटे का हाथ, बेटी का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बीच-बचाव कराना पड़ा भारी, पूरे परिवार को पीटा, पिता के दांत तोड़े, बेटे का हाथ, बेटी का सिर फोड़ा
Sun, 01 Jun 2025 01:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:12 PM IST
सार
गुराना गांव में लाठी-डंडों से परिवार को पीटा गया। घायल युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिर फूटने से घायल युवती। कई टांके आए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ौत के गुराना गांव में पारिवारिक विवाद में बीच-बचाव करने गए सतेन्द्र, उसकी पत्नी वेदो, बेटी शिवानी व उसके दोनों बेटों शिवम व शुभम को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें शिवानी के सिर में 5 टांके, शिवम के हाथ में फैक्चर आया। सतेन्द्र के दांत टूट गए।
विज्ञापन
शिवानी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी अंगूरी के यहां पारिवारिक विवाद चल रहा था। झगड़े के दौरान अंगूरी के परिवार से कुछ लोग घर पर आए और झगड़े को शांत करने की बात कहने लगे। जैसे ही पिता सतेन्द्र, मां वेदो, भाई शिवम व शुभम के साथ में उनके घर पर झगड़े को शांत करने पहुंची तो, उन्होंने लाठी- डंडों से हमला कर दिया। सभी को गंभीर चोट लगी हैं।
विज्ञापन
सीओ विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को मौके पर भेजा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।