फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Girlfriend consumed poison in front of the police station, said - flirted with me for three years

Baghpat: तीन साल तक किया खिलवाड़, अब शादी से मुकरा प्रेमी... प्रेमिका ने थाने के बाहर खाया जहर

Fri, 16 May 2025 07:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 May 2025 07:47 PM IST
सार

सहारनपुर की रहने वाली युवती शुक्रवार को बालैनी थाने के बाहर पहुंची और एक गाड़ी के आगे कूदने का प्रयास किया। उसे रोका तो पर्स में से निकालकर जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमी ने पुलिस के सामने ही शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Girlfriend consumed poison in front of the police station, said - flirted with me for three years
जहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फेसबुक से हुए प्यार में प्रेमी और प्रेमिका ने शादी के बंधन में बंधने का वादा कर लिया, लेकिन तीन साल बाद प्रेमी शादी करने से पीछे हट गया। इससे क्षुब्ध प्रेमिका बालैनी थाने के बाहर पहुंच गई। वहां पर उसने गाड़ी के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की, पुलिस ने रोका तो जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 

प्रेमिका सहारनपुर जिले के एक गांव की रहने वाली है। तीन साल पहले फेसबुक पर बागपत स्थित बालैनी क्षेत्र के एक गांव के युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो प्यार में बदल गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बालैनी थाने पहुंची युवती ने बताया कि उसके प्रेमी ने शादी करने का वादा किया और शादी के लिए समय भी तय किया था। अब उसने शादी करने से इंकार कर दिया तो वह पुलिस से शिकायत करने पहुंच गई। उसने बताया कि प्रेमी ने तीन साल तक उसके साथ खिलवाड़ किया और अब वादा तोड़ रहा है।

यह भी पढ़ें...
Meerut: शराब पीने से मना किया तो सोते हुए बड़े भाई पर किया हमला, ईंट से सिर और चेहरा कुचलकर मार डाला    
 
विज्ञापन

थाने के बाहर उसका प्रेमी भी अपने परिवार वालों के साथ पहुंच गया। वहां उन्होंने प्रेमिका को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी थी। प्रेमी ने शादी करने से साफ मना कर दिया तो प्रेमिका ने थाने के बाहर एक वाहन के आगे कूदने का प्रयास किया, उसे लोगों ने बचा लिया। पुलिस भी आ गई। 
 

इसके बाद प्रेमिका ने अपने पर्स से जहरीला पदार्थ निकालकर निगल लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

थाने में कई बार हो चुका हंगामा
प्रेमी और प्रेमिका के बीच शादी को लेकर पिछले छह महीने से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच थाने में कई बार हंगामा भी हो चुका है, लेकिन प्रेमी शादी करने को तैयार नहीं है। इसके अलावा प्रेमिका अपने प्रेमी के घर जाकर भी हंगामा कर चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed