{"_id":"6827461eb64b53e3d504b872","slug":"meerut-when-he-refused-to-drink-alcohol-he-attacked-his-sleeping-elder-brother-killed-him-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शराब पीने से मना किया तो सोते हुए बड़े भाई पर किया हमला, ईंट से सिर और चेहरा कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शराब पीने से मना किया तो सोते हुए बड़े भाई पर किया हमला, ईंट से सिर और चेहरा कुचलकर मार डाला
Fri, 16 May 2025 07:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 May 2025 07:35 PM IST
सार
मंढियाई गांव में टीटू (65) की उसके शराबी भाई काला ने हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और काला की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
टीटू की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के गांव मंढियाई में एक युवक ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई पर सोते समय हमला कर दिया। भाई के चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालात में उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मंढियाई गांव में बंजारा समाज के नूरा का बड़ा पुत्र टीटू (65) तीन दिन पूर्व एक घेर में सोया हुआ था। देर रात करीब डेढ़ बजे उसका छोटा भाई काला शराब के नशे में वहां पहुंचा। शराब पीने और पीकर हंगामा करने से मना करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। हालांकि बाद में टीटू अलग जाकर सो गया।
यह भी देखें...
Muzaffarnagar: बाइक को टक्कर मारकर कार ने खाई कई पलटियां, पेड़ से टकराई, दंपती समेत तीन की मौत
यह भी देखें...
Muzaffarnagar: बाइक को टक्कर मारकर कार ने खाई कई पलटियां, पेड़ से टकराई, दंपती समेत तीन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच उसके भाई काला ने घेर में पड़ी ईंट उठाई और टीटू के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख पुकार होने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल टीटू को तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। बृहस्पतिवार देर रात टीटू ने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। पुलिस आरोपी काला की तलाश कर रही है।