फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Former Village Head’s Husband Shot Dead at Wedding Venue, One Accused Caught by Crowd

Baghpat: शादी समारोह में पूर्व प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Wed, 11 Mar 2026 10:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Mar 2026 10:08 AM IST
सार

बागपत के दोघट कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान शामली के बहावड़ी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Baghpat: Former Village Head’s Husband Shot Dead at Wedding Venue, One Accused Caught by Crowd
शादी समारोह में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले के दोघट कस्बे में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई। धूम सिंह फार्म हाउस की पार्किंग में शामली जिले के बहावड़ी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बारात में शामिल होने आए थे मृतक
जानकारी के अनुसार दोघट निवासी सतेन्द्र पंवार की बेटी नेहा की शादी थी। इस शादी में शामली के बहावड़ी गांव से देवेंद्र मलिक के बेटे जयदेव की बारात आई हुई थी। बारात में शामिल होकर आए पूर्व प्रधान बबली के पति भी समारोह में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे फार्म हाउस की पार्किंग में दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

Baghpat: Former Village Head’s Husband Shot Dead at Wedding Venue, One Accused Caught by Crowd
शादी समारोह में हत्या - फोटो : अमर उजाला

भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हत्या कर भाग रहे आरोपियों में से एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फार्म हाउस के मालिक सुनील पंवार ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी बागपत प्रवीण कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

जांच अधिकारी केवल सिंह के अनुसार मृतक की पत्नी बबली ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed