{"_id":"685063f17690228dea0d56a1","slug":"baghpat-father-in-law-entered-the-house-with-shoes-daughter-in-law-beat-her-with-a-broom-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: घर में गंदे जूते लेकर घुसा ससुर, पुत्रवधू ने झाड़ू से पीटा, लोगों ने दुत्कारा तो फंदे पर लटक गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: घर में गंदे जूते लेकर घुसा ससुर, पुत्रवधू ने झाड़ू से पीटा, लोगों ने दुत्कारा तो फंदे पर लटक गई
Tue, 17 Jun 2025 12:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:06 AM IST
सार
मामला खेकड़ा की एक कालोनी का है। यहां ससुर ने बताया कि उसे उसकी बहू ने पीटा है तो लोगों ने महिला को भला-बुरा कहा। क्षुब्ध होकर वह फंदे पर लटक गई। लोगों ने उसे समय रहते उतारा और अस्पताल ले गए, उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
झाड़ू। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepik
विस्तार
खेकड़ा कस्बे की एक कॉलोनी में गंदे जूते लेकर घर में घुसने से क्षुब्ध पुत्रवधू ने अपने ससुर की झाडू से पिटाई कर दी। वहां पर हंगामा बढ़ने पर पुत्रवधू अपने कमरे में जाकर फंदे पर लटक गई। परिवार वालों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे खेकड़ा निवासी बाइक मैकेनिक के बुजुर्ग पिता ने बताया कि उसकी पुत्रवधू सोमवार की सुबह घर में साफ-सफाई कर रही थी, तभी वह गंदे जूते लेकर घर के अंदर चला गया। आरोप लगाया कि घर में गंदगी देखते ही पुत्रवधू भड़क गई और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद पुत्रवधू ने झाडू उठाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग वहां आ गए और उसे बचाया। मोहल्ले के लोगों ने पुत्रवधू पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया तो इससे क्षुब्ध होकर वह कमरे में चली गई। परिवार वालों ने कमरे में अंदर जाकर देखा तो पुत्रवधू फंदे पर लटकी हुई मिली।
उन्होंने किसी तरह उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी पुत्रवधू को घर भेज दिया। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में अभी तहरीर नहीं मिली, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।