{"_id":"66e05922e36bf6f48b03512e","slug":"baghpat-farmer-clashed-with-leopard-first-shouted-then-chased-him-away-by-hitting-him-with-a-stick-on-face-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बागपत में तेंदुए से भिड़ गया किसान, सिर्फ एक डंडे के सहारे जीत लिया मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बागपत में तेंदुए से भिड़ गया किसान, सिर्फ एक डंडे के सहारे जीत लिया मैदान
Tue, 10 Sep 2024 08:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Sep 2024 08:05 PM IST
सार
खेत में सिंचाई करने गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पहले तो किसान ने भागने का प्रयास किया, लेकिन खुद पर खतरा देखकर वह तेंदुए से भिड़ गया।
विज्ञापन
Leopard attacked a man
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दाहा स्थित निरपुड़ा के जंगल में खेतों में फसल की सिंचाई करने गए किसान ब्रजवीर पर तेंदुए ने हमला किया तो वह तेंदुए से भिड़ गया। किसान ने लाठी से तेंदुए के मुंह पर वार किया तो वह ईख के खेत में घुस गया। उधर, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने गांव के जंगल में पहुंचकर कांबिंग की।
विज्ञापन
Trending Videos
निरपुड़ा में ईख के खेत में तेंदुए की तलाश करती वन विभाग की टीम, पुलिस और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
निरपुड़ा गांव के किसान ब्रजवीर उर्फ लाला ने बताया कि वह मंगलवार सुबह खेत में फसल की सिंचाई करने गया था। तभी ईख के खेत से निकलकर एक तेंदुआ उसके सामने आ गया और उस पर हमला कर दिया। पहले उसने बचने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन तभी हाथ में लिए डंडे से तेंदुए के मुंह पर वार कर दिया और शोर मचा दिया। मुंह पर डंडा लगने से तेंदुआ खेत में घुस गया और किसान गांव की तरफ भाग निकला। इसके बाद काफी संख्या में किसान इकट्ठा होकर जंगल में पहुंचे। वहां पहुंचे वन कर्मियों ने जंगल में तेंदुए की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़वाने की मांग की। किसानों ने बताया कि जंगल में एक माह पहले मृत तेंदुआ मिला था। तभी बताया गया था कि वहां अन्य तेंदुए भी हो सकते हैं।
वन रक्षक संजीव कुमार का कहना है कि तेंदुए के पंजे के निशानों की जांच कराई जा रही है। काफी तलाशने के बाद भी जंगल में तेंदुआ नहीं मिला। किसानों से जंगल में सावधानी बरतने और झुंड बनाकर जाने की अपील की गई है।
वन रक्षक संजीव कुमार का कहना है कि तेंदुए के पंजे के निशानों की जांच कराई जा रही है। काफी तलाशने के बाद भी जंगल में तेंदुआ नहीं मिला। किसानों से जंगल में सावधानी बरतने और झुंड बनाकर जाने की अपील की गई है।