फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Family of BJP leader has made serious allegations against the police in the case of death of woman

Baghpat: भाजपा नेता की भाभी की दिल्ली में मौत, पुलिस पर लगा ये बड़ा आरोप, पीड़ित परिवार ने की कार्रवाई की मांग

Tue, 14 Mar 2023 09:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Mar 2023 09:24 PM IST
सार

Baghpat News : भाजपा नेता की भाभी की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर ये बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Baghpat: Family of BJP leader has made serious allegations against the police in the case of death of woman
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के पाबला गांव में भाजपा नेता अनिल वशिष्ठ की भाभी की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के मामले में कार्रवाई करने की बजाय पुलिस उनके परिवार का उत्पीड़न कर रही थी, इसलिए ही तनाव होने के कारण उनकी मौत हुई है। इस मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


पाबला बेगमाबाद गांव के रहने वाले विधानसभा के पूर्व संयोजक अनिल वशिष्ठ ने बताया कि उनके चाचा व सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र शर्मा की छह मार्च को गांव में हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने दबाव डालकर तहरीर अपने अनुसार लिखवाई और केवल एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वह निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने के कारण सात मार्च को डीएम आवास पर शिकायत करने पहुंचे तो वहां उनके साथ अभद्रता की गई। इस तरह न्याय नहीं मिलने के कारण उनके चचेरे भाई व मृतक नरेंद्र शर्मा के बेटे आदेश शर्मा ने आत्मदाह का प्रयास किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता, प्रधान, मृतक के बेटे समेत चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसका पता चलने पर ही भाभी गीता शर्मा के बीमार होने की बात कही गई है, जिनकी दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। उनका आरोप है कि पुलिस उत्पीड़न के कारण तनाव में होने पर उनकी भाभी की मौत हुई है। इस मामले में गीता शर्मा के पति अशोक शर्मा ने डाक से पत्र भेजकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

डीएम आवास पर उपद्रव करने के कारण मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें कोई महिला भी शामिल नहीं की गई है। पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप गलत है। पत्र मिलता है तो जांच कराएंगे। - मनीष मिश्र, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed