फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BAGHPAT: Falt in machine of the sub-centre, No electricity in more than thousand houses

BAGHPAT: उपकेंद्र की मशीन फुंकी, एक कस्बे और चार गांवों के 10 हजार घरों की बत्ती गुल

Thu, 15 Dec 2022 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Dec 2022 11:51 AM IST
सार

अमीनगर सराय कस्बे के 132 केवीए के विद्युत केंद्र पर 33/11 के उपकेंद्र पर मशीन में फाल्ट होने से आग लग गई। इससे हजारों परिवारों की बत्ती गुल हो गई। गुरुवार सुबह से ही घरों में पानी की किल्लत हो गई।

विज्ञापन
BAGHPAT: Falt in machine of the sub-centre, No electricity in more than thousand houses
पानी की समस्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में अमीनगर सराय कस्बे के 132 केवीए के विद्युत केंद्र पर 33/11 के उपकेंद्र की बुधवार की रात फाल्ट से इनकमिंग मशीन में आग लग गई। जिससे  कस्बे और चार गांवों के दस हजार घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे घरेलू उपभोक्ताओं सहित सिचाई के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

कस्बे के 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर इनकमिंग मशीन में बुधवार रात आग लग गई थी। जिससे अमीनगर सराय कस्बे, बरसिया, लुहारा, पूठड गांव और बरसिया व  खिंदौड़ा के जंगल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे करीब 10 हजार घरों की बुधवार रात से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर

वहीं गुरुवार सुबह घरों में पानी की किल्लत हो गयी। जिस कारण पेयजलापूर्ति के लिए हैंडपंपों पर लंबी लाइन लग गयी। साथ ही पशुओं के चारे आदि के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

उधर, कस्बे के व्यपारियो पर भी आपूर्ति न होने से व्यापार प्रभावित हुआ है। इसके अलावा हजारो हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई नही हो पाई। जिस पर लोगो ने ऊर्जा निगम से  जल्द आपूर्ति करने की मांग की है। उधर आग लगने से मशीन जलने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी आपूर्ति सुचारू कराने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed