{"_id":"66b790a4c92d55d402013ace","slug":"baghpat-eighth-class-student-reached-school-with-a-pistol-created-panic-as-soon-as-he-took-it-out-from-bag-2024-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा आठवीं का छात्र, साथी छात्रों को दिखाया तो मच गया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा आठवीं का छात्र, साथी छात्रों को दिखाया तो मच गया शोर
Sat, 10 Aug 2024 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:43 PM IST
सार
आठवीं कक्षा का छात्र स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया। जैसे ही उसने कक्षा में तमंचा निकाल साथी छात्रों का दिखाया, हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरौली में थाने के पीछे संचालित शहीद सत्यपाल सिंह उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र बैग में तमंचा लेकर पहुंच गया। उसने अपने सहपाठियों को तमंचा दिखाया तो उन्होंने शोर मचा दिया। तमंचा देख शिक्षिका के होश में उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को तमंचा सौंप दिया गया।
मामला शुक्रवार का है, जहां कंपोजिट विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के बैग में तमंचा मिलने की जानकारी शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस को दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने छात्र से तमंचा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छात्र के घर पहुंचकर उसके पिता समेत अन्य लोगों से भी पूछताछ की। इस घटना को लेकर विद्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। उधर थाना पुलिस ने छात्र के बैग में तमंचा मिलने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

छात्र बोला, घर से लाया तमंचा तो पिता ने किया इनकार
छात्र ने पूछताछ में घर में तमंचा रखा होने और घर से उठाकर लाने की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने छात्र के पिता से पूछताछ की तो उसने घर में तमंचा रखा होने से इनकार कर दिया।
बिना जानकारी दिए ही चले गए बीईओ
पुलिस खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंची। पुलिस का कहना है कि उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेनी चाही, लेकिन वे बिना जानकारी दिए ही कार्यालय से चले गए और फोन भी बंद कर लिया।
जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
सीओ बड़ौत विजय चौधरी का कहना है कि आठवीं कक्षा के छात्र के बैग से तमंचा मिलने का मामला संज्ञान में है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।