{"_id":"6950f23b5d9ad1f35909fba3","slug":"baghpat-eight-months-pregnant-woman-dies-in-dhanaura-tikri-parents-say-killed-her-2025-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: धनौरा टीकरी में आठ माह की गर्भवती की मौत, मायके वाले बोले- अवैध संबंधों का विरोध करने पर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: धनौरा टीकरी में आठ माह की गर्भवती की मौत, मायके वाले बोले- अवैध संबंधों का विरोध करने पर मार डाला
Sun, 28 Dec 2025 02:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:33 PM IST
सार
परासौली निवासी कनक की शादी धनौरा टीकरी में आशीष के साथ हुई थी। बीती रात संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मायके वालों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कनक की फाइल फोटो और थाने में शिकायत करते मायके वाले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनौरा टीकरी गांव में बीती रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धनोरा टीकरी गांव में शनिवार रात 11 बजे आशीष की पत्नी कनक उर्फ कमल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह आठ माह की गर्भवती थी। जानकारी होने पर परासौली गांव से मायके वाले आ गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके पर छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कनक की मां रेखा, भाई रवि, भांजी तनु ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि पति आशीष के अवैध संबंधों का कनक विरोध करती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोघट थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन