फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Due to low marks in 12th, one student committed suicide by hanging himself

Baghpat: बारहवीं में कम अंक मिले तो छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, दूसरे ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Tue, 14 May 2024 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 May 2024 11:20 AM IST
सार

सीबीएसई का परिणाम जारी होने पर बारहवीं कक्षा में में कम नंबर आए तो बड़ौत में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं एक अन्य छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Baghpat: Due to low marks in 12th, one student committed suicide by hanging himself
युवकी और युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई का परिणाम जारी होने पर बारहवीं कक्षा में में कम नंबर आए तो बड़ौत में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं एक अन्य छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कम नंबर आने पर उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बड़ौली गांव के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि बड़ौत निवासी एक अन्य छात्र ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्र को गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है, जहां पर छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। बडौली गांव निवासी छात्र लक्ष्य ने कम नंबर आने पर परिजनों की निगाहों से बचकर फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर परिजन छात्र को लेकर नगर के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजन गमगीन है।

छात्र ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
आयुष तालियान ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर नगर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से छात्र को गंभीर हालत में मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बडौली गांव निवासी पवन के बेटे लक्ष्य ने बारहवीं में कम नंबर आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना प्राप्त हुई थी, मौके पर पुलिस भेजी गई थी। पोस्टमार्टम करने के बाद छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया था, जबकि दूसरे छात्र की अभी कोई सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। - संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed