{"_id":"682b71eeceaf8a6fee0def36","slug":"baghpat-dj-operator-murdered-by-stabbing-him-with-a-sharp-weapon-neck-and-waist-were-cut-at-various-places-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: डीजे संचालक की धारदार हथियार से वार करके हत्या, जगह-जगह से कटी थी गर्दन और कमर, देखकर छायी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: डीजे संचालक की धारदार हथियार से वार करके हत्या, जगह-जगह से कटी थी गर्दन और कमर, देखकर छायी दहशत
Mon, 19 May 2025 11:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 19 May 2025 11:33 PM IST
सार
ट्योढ़ी गांव निवासी विकास डीजे संचालक था। वह सोमवार सुबह से लापता था। शाम को उसका शव रजबहे की पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विकास की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत स्थित ट्योढ़ी गांव के जंगल में डीजे संचालक विकास उर्फ छोटू (30) की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार शाम जंगल में रजबहे की पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक डेढ़ साल पहले गांव के युवक की हत्या के मुकदमे में जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
ट्योढ़ी गांव निवासी प्रेमो ने बताया कि उसका बेटा विकास उर्फ छोटू डीजे संचालक था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे विकास किसी काम से घर से बाहर गया था, इसके बाद घर वापस नहीं आया। सोमवार शाम गांव के लोगों ने विकास का शव जंगल में रजबहे की पटरी पर पड़ा होने की जानकारी दी। परिवार वाले वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की गर्दन और कमर पर धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक और डॉग स्कवायड टीम ने भी जांच पड़ताल की। बताया गया कि मृतक विकास उर्फ छोटू 2018 में हुई गांव के ही अंकित शर्मा की हत्या के मुकदमे में जेल गया था। वह डेढ़ साल पहले ही जमानत पर बाहर आया था, जबकि उसका साथी अभी जेल में बंद है। विकास अविवाहित और चार भाइयों में सबसे छोटा था।
यह भी पढ़ें...
Muzaffarnagar: दो भाइयों ने की किसान की गोलियां मारकर हत्या, 20 साल पहले एक महिला को लेकर शुरू हुई थी रंजिश
यह भी पढ़ें...
Muzaffarnagar: दो भाइयों ने की किसान की गोलियां मारकर हत्या, 20 साल पहले एक महिला को लेकर शुरू हुई थी रंजिश
कई बिंदुओं पर जांच, करीबी पर शक
पुलिस इस हत्या को अंकित शर्मा की हत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी। यह भी बताया गया कि सोमवार को विकास शराब के ठेके पर गया था, वहां पर झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या की गई। विकास के किसी करीबी पर भी हत्या में शामिल होने का शक है। इसको लेकर पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की।

ये बोले एएसपी
इस प्रकरण में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
- एनपी सिंह, एएसपी
इस प्रकरण में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
- एनपी सिंह, एएसपी