फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Two brothers shot dead a farmer, the rivalry started 20 years ago over this issue

Muzaffarnagar: दो भाइयों ने की किसान की गोलियां मारकर हत्या, 20 साल पहले एक महिला को लेकर शुरू हुई थी रंजिश

Mon, 19 May 2025 09:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 May 2025 09:30 PM IST
सार

बुढ़ाना निवासी रविंद्र सिंह (55) की गांव के दो भाइयों विक्की और निखिल ने सिर और छाती में गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Two brothers shot dead a farmer, the rivalry started 20 years ago over this issue
किसान रविंद्र सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव माजरा में खेत पर गए किसान रविंद्र सिंह (55) की पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन

किसान रविंद्र सिंह सोमवार शाम खेत पर टहलने गया था। इस बीच मौके पर पहुंचे गांव के ही सगे भाई विक्की उर्फ विक्रांत और निखिल के साथ पुरानी रंजिश को लेकर रविंद्र की कहासुनी हो गई। दोनों भाइयों ने तमंचे निकालकर किसान के सिर और छाती में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें...
Muzaffarnagar: जनकपुरी में अस्पताल चला रही थी दाई, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के किसान रविंद्र को उपचार के लिए सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां  उसकी मौत हो गई। सीओ गजेंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपी दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

यह बताई जा रही रंजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अविवाहित रविंद्र सिंह का करीब 20 साल पहले एक महिला से परिचय था। इसी बात से दोनों आरोपी नाराज थे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। सोमवार को इसी रंजिश के चलते दोनों भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed