{"_id":"67273ef4db85e2dcd40dd887","slug":"baghpat-death-of-father-and-son-returning-after-celebrating-bhaidooj-2024-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: भाईदूज मनाकर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, दो बहनें बोलीं, भइया चला गया, अब किसके साथ मनाएंगे त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: भाईदूज मनाकर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, दो बहनें बोलीं, भइया चला गया, अब किसके साथ मनाएंगे त्योहार
Sun, 03 Nov 2024 02:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:44 PM IST
सार
बाइक सवार पिता को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक ने ही अस्पताल तक पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिनौली में दरकावदा तिराहे के पास भैयादूज मनाकर लौट रहे टयोढ़ी गांव के बाइक सवार पिता पुत्र को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों पांचली खुर्द से भैयादूज मनाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक ने दोनों घायलों को उठाकर बिनौली सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
टयोढ़ी गांव के रहने वाले संजीव (40) रविवार की सुबह अपने बेटे चिराग (10) के साथ बिनौली के पास स्थित पांचली खुर्द में अपनी बहन के यहां भैयादूज मनाने गया था। रविवार दोपहर लौटते समय जैसे ही बिनौली गांव में दरकावदा तिराहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक दोनों घायलों को उठाकर बिनौली सीएचसी पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को पकड़ लिया। बताया कि मृतक संजीव अपने परिवार में इकलौता बेटा था। संजीव के परिवार में दो बेटी और बेटा चिराग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुझ गया परिवार का चिराग
संजीव एकलौता बेटा था। संजीव के परिवार में दो बड़ी बेटी और छोटा बेटा चिराग थे। हादसे में संजीव के साथ उसके एकलौते बेटे चिराग की भी मौत हो गई। चिराग की दोनों बड़ी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
संजीव एकलौता बेटा था। संजीव के परिवार में दो बड़ी बेटी और छोटा बेटा चिराग थे। हादसे में संजीव के साथ उसके एकलौते बेटे चिराग की भी मौत हो गई। चिराग की दोनों बड़ी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।