Baghpat: दोहरे हत्याकांड में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
बागपत जनपद में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश गाैतम जाटव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विस्तार
बागपत जनपद में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा। मंसूरपुर-खैला के बीच नलकूप पर मंसूरपुर के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और गाजियाबाद नवीपुर के उसके साले कुलदीप की हत्या में शामिल 50 हजार का इनामी गौतम जाटव क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप निवासी नवीपुर जिला गाजियाबाद की नलकूप पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें मृतक कुलदीप के भाई एडवोकेट संदीप ने चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मुख्य आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और एक बाइक बरामद की, जबकि हर्ष डौला व एक अन्य युवक का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस ने फरार आरोपी दीपक फुर्तीला, हर्ष डौला और गौतम जाटव पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में सीओ क्राइम अनिल कपरवान और इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की टीम लगी हुई थी।
बताया कि चांदीनगर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम की फरार 50 हजार के इनामी गौतम जाटव के साथ मुठभेड़ हो गई और पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।