फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat crime news: woman molested by JE in baghpat, case filed

बागपत: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, जेई समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Jan 2021 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Jan 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Baghpat crime news: woman molested by JE in baghpat, case filed
rape

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने विद्युत निगम के जेई समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी जेई अलीगढ़ का रहने वाला है। मामले में उसके पिता और दो भाई पर पीड़िता से मारपीट का आरोप है।

विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली में पीड़ित महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि जेई ने  दो साल पहले बिल सही कराने के बहाने उसका नंबर ले लिया और रोज फोन पर बाते करने लगा। इस दौरान आरोपी जेई ने शहर की एक कॉलोनी में किराए के घर पर बुलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करने का भरोसा भी दिया था। वह तीन माह की गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि वह आरोपी के घर अलीगढ़ गई तो वहां उसके दो भाई व पिता ने मारपीट कर भगा दिया। पांच लाख रुपये देकर समझौते का दबाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि जेई सुरेश के खिलाफ 376 व 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि उसके भाई पंकज व सचिन तथा पिता राजवीर सिंह के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  


पांच करोड़ के गबन में जा चुका है जेल
पुराना चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले विद्युत निगम के अधिकारियों ने तहरीर देकर पांच करोड़ का गबन करने का आरोप लगाया था। इसमें आरोपी जेई सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed