{"_id":"61f938860850ff642011622b","slug":"baghpat-crime-news-the-case-of-the-murder-of-grandfather-and-grandson-has-reached-the-principal-home-secretary-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ तक गूंजा बसी गांव के दोहरे हत्याकांड का मामला, आठ के खिलाफ मुकदमा, गोली मारकर की गई थी दादा-पोते की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ तक गूंजा बसी गांव के दोहरे हत्याकांड का मामला, आठ के खिलाफ मुकदमा, गोली मारकर की गई थी दादा-पोते की हत्या
Tue, 01 Feb 2022 07:11 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:11 PM IST
सार
बागपत में हुई दादा-पोते की हत्या का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। लखनऊ से प्रमुख गृह सचिव ने बागपत पुलिस से विस्तार से मामले की जानकारी मांगी है। दादा-पोते की गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
बागपत में दादा-पोते की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद में खेकड़ा के बसी गांव में सोमवार को किसान सत सिंह और उनके पोते मनदीप की हत्या का मामला मंगलवार को लखनऊ तक पहुंच गया। प्रमुख गृह सचिव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह से फोन कर घटना की विस्तार से जानकारी ली। उधर, इस मामले में पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह सहित गांव के आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
बसी गांव में सोमवार की दोपहर किसान सत सिंह (80) और उसके पोते मनदीप (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक मनदीप की मां सरिता देवी ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें गांव के पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह, कपिल, बसंत, पंकज, सुधीर, पंकज, निखिल और पिंटू को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
उधर, इस दोहरे हत्याकांड की गूंज लखनऊ तक भी पहुंच गई है। मंगलवार को प्रमुख गृह सचिव ने सीओ युवराज सिंह से फोन कर घटना की विस्तार से जानकारी ली। प्रमुख गृह सचिव ने उन्हें आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: सरूरपुर में गरजे सीएम योगी, तो सिवालखास से ही लौटे औवेसी, मेरठ में डोर-टू-डोर कार्यक्रम हुआ रद्द
सीओ ने बताया कि नामजद सभी आरोपी गांव से फरार है। कोतवाली पुलिस ने घटना के संबंध में गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। लगातार दबिश जारी है।
यह भी पढ़ें: दादा पोते की हत्या: रंजिश में उजड़ गया परिवार, पत्नी छोड़ गई थी गांव, गुजारा करने वाला भी नहीं बचा
पुलिस सुरक्षा में हुआ दादा-पोते का अंतिम संस्कार
मंगलवार की शाम मृतक दादा पोते का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा के लिए मृतकों के मकान पर पुलिस बल तैनात है। अंतिम संस्कार भी पुलिस सुरक्षा में ही किया गया।