फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Charu Choudhary inaugurated Charan Singh Library

Baghpat: चारू चौधरी ने चरण सिंह पुस्तकालय का किया शुभारंभ, बोलीं-किसान, मजदूर व गरीब के हक में काम कर रहे जयंत

Fri, 16 Aug 2024 11:33 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 Aug 2024 11:33 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की पत्नी चारू चौधरी आज बागपत जनपद के छपरौली में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय का शुभारंभ करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जयंत चाैधरी किसानों, गरीबों और मजदूराें के हक में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Charu Choudhary inaugurated Charan Singh Library
कार्यक्रम में माैजूद चारू चाैधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के छपरौली में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की पत्नी चारू चौधरी पहुंचीं। उनका वहां पर ग्रामीणों व पार्टी के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


छपरौली में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय का निर्माण किया गया था। युवाओं को पुस्तकालय में शिक्षा देने के लिए कंप्यूटर व किताबें रखनी है। पुस्तकालय का शुभारंभ करने के लिए रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की पत्नी चारू चौधरी पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने पुस्तकालय में किताबें व कंप्यूटर रखकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों, गरीबों व मजदूरों के हित में कार्य किया और उनको हक दिलाया है। अब उनके पोते चौधरी जयंत सिंह उनके आदर्शों पर चलकर कार्य कर रहे हैं।

कहा कि जयंत चाैधरी भी हमेशा किसानों, मजदूरों व गरीबों को हक दिलाने के लिए उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय खुलने से क्षेत्र के युवाओं को अच्छी कोचिंग मिलेगी और कंप्यूटर का ज्ञान लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed