{"_id":"68fa8376dbf47e234b08cf38","slug":"baghpat-case-registered-against-22-including-actors-shreyas-talpade-and-alok-nath-case-of-fraud-of-5-crore-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 पर केस दर्ज, पांच करोड़ की ठगी का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 पर केस दर्ज, पांच करोड़ की ठगी का है मामला
Fri, 24 Oct 2025 01:05 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:05 AM IST
सार
एक कंपनी और उसके प्रतिनिधियों ने मीतली गांव निवासी बबली समेत 500 लोगों से ठगी की। पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पांच करोड़ रुपये ठग लिए। श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ कंपनी का प्रमोशन करते हैं।
विज्ञापन
श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द लोनी अर्बन मल्टी स्टाटे क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश कराकर पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर जिले के 500 से अधिक लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। एक साल से निवेशकों को रकम नहीं मिलने पर एजेंटों ने बागपत कोतवाली में सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मीतली गांव निवासी बबली ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि बिजरौल गांव के युवक का उनके गांव में आना जाना था, जोकि स्वयं सहायता समूह और द लोनी अर्बन मल्टी स्टाटे क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़ा है। उसने खुद को द लोनी अर्बन मल्टी स्टाटे क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कॉपरेटिव सोसाइटी भारत सरकार के कृषि मंत्रालय और सहकारी मंत्रालय में पंजीकृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के पदाधिकारियों से बातचीत होने के बाद बबली से बागपत के केंद्र से समालखा हरियाणा की ब्रांच में 1.90 लाख रुपये की एफडी कराई गई। इसके बाद लुहारी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्या शर्मिला, सूरज समेत अन्य लोगों के रुपये भी निवेश कराए।
आरोप लगाया कि 27 नवंबर 2024 को कंपनी ने लेनदेन का सॉफ्टवेयर बंद कर दिया। समालखा स्थित कार्यालय पर जाकर कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस दौरान दूसरे सुविधा केंद्र संचालकों और एजेंटों के साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी मिली।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने जिलेभर में 25 से अधिक एजेंट बनवाकर 500 से अधिक लोगों से रकम निवेश कराई, जो पांच करोड़ रुपये से अधिक है। पांच करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आने पर कोतवाली पुलिस ने 22 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कंपनी का प्रमोशन करते थे अभिनेता श्रेयश तलपड़े और आलोकनाथ
पांच करोड़ रुपये की ठगी के मुकदमे में आरोपी बनाए गए अभिनेता श्रेयश तलपड़े और आलोकनाथ कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बताए जाते थे और ये दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में कंपनी का प्रमोशन करते थे। इनके अलावा समीर अग्रवाल कंपनी के एमडी हैं और पंकज अग्रवाल पीए हैं, जो दुबई भाग गए। बाकी 18 आरोपी कंपनी के एजेंट हैं।
ये भी देखें...
UP: शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फैसल ढेर, संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था, सिपाही को लगी गोली
पांच करोड़ रुपये की ठगी के मुकदमे में आरोपी बनाए गए अभिनेता श्रेयश तलपड़े और आलोकनाथ कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बताए जाते थे और ये दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में कंपनी का प्रमोशन करते थे। इनके अलावा समीर अग्रवाल कंपनी के एमडी हैं और पंकज अग्रवाल पीए हैं, जो दुबई भाग गए। बाकी 18 आरोपी कंपनी के एजेंट हैं।
ये भी देखें...
UP: शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फैसल ढेर, संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था, सिपाही को लगी गोली