फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Criminal Faisal, carrying a reward of Rs 1 lakh, killed in Shamli, was a sharp shooter of sanjeev gang

UP: शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फैसल ढेर, संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था, सिपाही को लगी गोली

Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
सार

Shamli News: गांव भोगी माजरा के पास पुलिस की फैसल समेत दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फैसल मारा गया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस को मौके से दो पिस्टल मिली हैं। फैसल मेरठ का रहने वाला था। 

विज्ञापन
UP: Criminal Faisal, carrying a reward of Rs 1 lakh, killed in Shamli, was a sharp shooter of sanjeev gang
एनकाउंटर में मारा गया बदमाश फैसल और मौके पर पड़ी उसकी बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिंझाना थाना के गांव भोगी माजरा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फैसल को मार गिराया है। मुठभेड़ में सिपाही दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फैसल पर हत्या, लूट जैसे 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

UP: Criminal Faisal, carrying a reward of Rs 1 lakh, killed in Shamli, was a sharp shooter of sanjeev gang
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार देर शाम गांव भोगी माजरा के निकट झिंझाना पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ भोगीमाजरा से मछरोली मार्ग पर एक लाख के इनामी फैसल निवासी मेरठ हाल पता खादर वाला थाना खालापार मुजफ्फरनगर के साथ मुठभेड़ हो गई। फैसल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं। मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना व एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह गोली लगने से बाल-बाल बच गए, जबकि एसओजी का कांस्टेबल दीपक गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। 
 
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बदमाश संजीव गैंग का शूटर है। जिले में लूट की दो घटनाओं में वांछित था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। बृहस्पतिवार शाम को ही फैसल व उसके साथी ने गांव बरनावी निवासी जीतराम व उसकी पत्नी से बाइक, तीन हजार रुपए और मोबाइल लूटा था। फैसल का साथी शाहरुख पठान डेढ़ माह पहले एसटीएफ मुठभेड़ में मारा गया था।

ये भी देखें...
UP: बागपत में भट्ठे पर दर्दनाक हादसा, ईंटों की ढांग गिरने से छह लोग दबे, मुनीम और मजदूर की मौत    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed