फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Canter overturns due to tire burst on National Highway, three farmers crushed to death

Baghpat: नेशनल हाईवे पर टायर फटने से पलटा कैंटर, नीचे दबकर तीन किसानों की मौत और 11 घायल

Fri, 31 Oct 2025 05:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 31 Oct 2025 05:38 PM IST
सार

डौला गांव से किसान सब्जी लेकर दिल्ली बेचने जा रहे थे। गांव के पास ही हाईवे पर कैंटर पलट गया। मौके पर चीखपुकार मच गई। पुलिस ने आकर तीन किसानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
Baghpat: Canter overturns due to tire burst on National Highway, three farmers crushed to death
मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में सब्जी से लदे कैंटर के पलटने से तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अग्रवाल मंडी टटीरी के पास मीतली के इंटर कॉलेज के समीप हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डौला गांव से सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए रवाना हुए कैंटर का अचानक टायर पंक्चर होकर फट गया। टायर फटने के कारण कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। कैंटर में सवार किसान नीचे दब गए और चीख-पुकार मच गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुखद हादसे में तीन किसानों जान मोहम्मद (65), अशफाक (45) और रज्जू (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कैंटर में सवार 11 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की हालत चिंताजनक होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
 
विज्ञापन

सड़क पर लगा जाम
कैंटर पलटने के कारण सड़क पर भारी मात्रा में सब्जी बिखर गई, जिससे नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम लग गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। 
गांव में शोक की लहर
इस हादसे से डौला गांव में शोक व्याप्त है। मृतक किसान अपने परिवारों के लिए आजीविका का मुख्य स्रोत थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी देखें...
मनीष हत्याकांड: 'सबको बता दूंगा तुम दोनों 'गे' हो', लोकलाज के डर से दो दोस्तों ने मार डाला, एक आरोपी 65 साल का    
 

एक का पैर कटा
हबीब का पैर कट गया। इनके अलावा हसन, शराफत, जाकिर, मुस्तकीम, हाकिम, अनस, दीन मोहम्मद, पिकअप चालक महताब, साजिद और तैय्यब घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed