Baghpat: जेसीबी मशीन की टक्कर से खंभा टूटकर बाइक सवार के ऊपर गिरा, दर्दनाक मौत
बागपत जनपद के हिलवाड़ी में ईंट भट्टे पर काम करके घर लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। यहां जेसीबी की टक्कर से एक पिलर युवक की बाइक पर गिर गया इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत के हिलवाडी गांव में जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिस कारण खंभा वहां से गुजर रहे बाइक सवार को ऊपर गिर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को लेकर चिकित्सकों के यहां पर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन है।
हिलवाड़ी गांव का गोविन्द (28)पुत्र श्याम सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में ही ईट भट्ठे पर मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह घर के नजदीक पहुंचा, तो उसके आगे गली में जेसीबी मशीन चल रही थी।
इस दौरान जेसीबी मशीन के चालक का नियंत्रण खो गया और जेसीबी मशीन गली में खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा टूटकर बाइक सवार गोविन्द के ऊपर गिर गया।हादसे में गोविन्द गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। जिसके बाद ग्रामीण व परिजन उसे लेकर नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने गोविन्द को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन है। हालांकि अभी इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है, इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।