Baghpat: मारपीट कर जान से मारने की नीयत से तेजाब डाला, झुलसा युवक गंभीर हालत में दिल्ली अस्पताल में भर्ती
कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के रहने वाले हाजी हसन ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि कस्बे में मंडी गेट के सामने मोबाइल की दुकान करने वाले एक युवक ने बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचकर शिकायत करते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा आमिर मुझ पर चोरी के मोबाइल खरीदने का आरोप लगाता हैl यह बिल्कुल गलत हैl जाते समय युवक उन्हें अंजाम भुगत लेने की धमकी देकर चला गयाl
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसका बेटा आमिर मंडी गेट के पास सामान लेने गया थाl तभी मोबाइल की दुकान करने वाले आरोपी युवक ने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर उसके बेटे का अपहरण कर कस्बे के जंगल में एक ईंट भट्टे पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर गंभीर घायल कर दियाl
इसके बाद जान से मारने की नियत से उसके ऊपर तेजाब डाल दियाl इससे उसका बेटा बुरी तरह झुलस गयाl पता लगने पर उन्होंने उसे उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करायाl वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैl
पुलिस के अनुसार जांच कराई जा रही हैl एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैl अन्य आरोपी फरार हैl गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगीl