फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Attempt to occupy land of former Chief Minister Kalyan Singh son

Baghpat: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे की जमीन पर कब्जे का प्रयास, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Mar 2025 11:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 07 Mar 2025 11:32 PM IST
सार

बागपत के छपरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे की जमीन पर कब्जे का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
 

विज्ञापन
Baghpat: Attempt to occupy land of former Chief Minister Kalyan Singh son
कल्याण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के छपरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे पूर्व सांसद राजबीर उर्फ राजू भैय्या की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसका पता चलने पर पूर्व सांसद के प्रबंधक मनोज तिवारी ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


छपरौली कस्बे में मुख्य मार्ग पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे पूर्व सांसद राजबीर उर्फ राजू भैय्या ने वर्ष 1999 में करीब दो बीघा से ज्यादा जमीन खरीदी थी। जिस पर पेट्रोल पंप संचालित था और वर्तमान में खाली जमीन है।

विज्ञापन

मेरठ के रहने वाले मनोज तिवारी ने बताया कि वह पूर्व सांसद राजबीर उर्फ राजू भैय्या के प्रबंधक है और छपरौली में मुख्य मार्ग पर स्थित दो बीघा से अधिक जमीन पर राजीव, विकास, संजीव, विपिन और एक अज्ञात निवासी पट्टी धनकोशिया छपरौली कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए फर्जी दस्तावेज बनवाकर बैनामा कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राजीव, विकास, संजीव, विपिन और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
 
 

प्रदेश सरकार में मंत्री है राजबीर सिंह के बेटे संदीप
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजबीर उर्फ राजू भैय्या के बेटे संदीप सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री है। छपरौली में उनके नाम दर्ज जमीन का क्षेत्रफल दो बीघा से अधिक है और वह मुख्य मार्ग पर है।

वर्तमान में जमीन की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही हैं। इसलिए ही उसपर कब्जे का कुछ लोगों ने प्रयास किया। पुलिस ने मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया।

 पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमे जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed