{"_id":"63ccf141e318b80f690077aa","slug":"baghpat-anti-social-elements-vandalized-the-religious-place-police-engaged-in-search-of-the-accused-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर की तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर की तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 22 Jan 2023 02:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 22 Jan 2023 02:20 PM IST
सार
बागपत के सिसाना गांव के जंगल में स्थित भूरेलाल वाले पीर की मजार में आसामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोबारा से मजार को ठीक कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत के सिसाना गांव के जंगल में स्थित भूरेलाल वाले पीर की मजार में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। रविवार की सुबह मजार में तोड़फोड़ की जानकारी पर लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोबारा से मजार को ठीक कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
सिसाना गांव के रहने वाले परविंदर चौहान ने बताया कि खंडवारी में भूरेलाल पीर है। जहां काफी समय से बागपत, सिसाना समेत कई गांव के लोग पूजा करते हैं। त्योहारों पर लोगो की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat News: महिला की मौत के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मजार में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर मजार में तोड़फोड़ की घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई।
लोगों ने कहा कि माहौल बिगाड़ने के लिए मजार तोड़ी गई थी, लोगों शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आरोपीयो को पकड़ने की मांग की। उधर पुलिस ने तोड़ी गई मजार को दोबारा बनवा दिया।