फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Case filed against five including husband in case of woman death

Baghpat News: महिला की मौत के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

Sun, 22 Jan 2023 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Jan 2023 01:30 PM IST
सार

Baghpat News : महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक महिला की शादी 2006 में हुई थी। उधर, कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Baghpat News: Case filed against five including husband in case of woman death
महिला की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बड़ौत नगर की गुराना रोड पर शुक्रवार की रात महिला की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में मृतका की बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, उधर घटना के बाद से फरार चल रहे मृतिका महिला के पति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


गांगनौली गांव की रहने वाली शोभा (38) पुत्री प्रेमपाल की शादी वर्ष 2006 में नगर के रवि के साथ हुई थी। शुक्रवार की देर रात्रि उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी सूचना जब मायके वालों को लगी तो वे शनिवार को मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मायके वालों की उनके साथ तीखी नोकझोंक हुई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत किया। इस दौरान मृतक महिला की बहन र्कीति ने बताया कि रात में ही उनके पास फोन आया कि शोभा की बीमारी के चलते मौत हो गई। आरोप लगाया गया कि महिला की फांसी लगाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम के सुकून के पल, हनीप्रीत-परिवार संग पहुंचा बरनावा आश्रम,जानें इस बार क्यों खास है 40 दिन का पैरोल

 

वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा है। शनिवार की शाम जैसे ही महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद वापस बड़ौत पहुंचा तो फिर से मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। 

आरोप लगाया कि घटना को 12 घंटे से अधिक का समय गुजर गया,लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही हंगामा करने वाले लोग शांत हुए।

यह भी पढ़ें: चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ

 सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मृतिका की बहन की तहरीर पर पति रवि सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई थी लेकिन वह हाथ नहीं लगा, जल्दी ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed