फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Announced in Mahapanchayat, if the demands are not met, there will be movement across the state

बागपत: भाकियू अंबावता की महापंचायत में एलान, मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेश भर में होगा आंदोलन

Thu, 20 Oct 2022 08:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Oct 2022 08:43 PM IST
सार

महापंचायत में बड़ा एलान किया गया है। कहा गया कि अगर किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Baghpat: Announced in Mahapanchayat, if the demands are not met, there will be movement across the state
बागपत में महापंचायत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में चांदीनगर के घिटौरा में गुरुवार को भाकियू अंबावता और किसानों की महापंचायत में एलान किया गया कि अगर किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा।

विज्ञापन


यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि किसानों की अनदेखी और उनके साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांगों को लेकर 15 नवंबर को गाजियाबाद में कलक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन सौंपने की बात कही। चेतावनी दी कि भूमि अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ाकर देने समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया तो डीएम कार्यालयों पर ताला जड़ा जाएगा और सड़क रोको-रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


घिटौरा, अगरोला, पाबी गांव के किसानों की जमीन का यूपीएसआईडीसी ने वर्ष 2010 से अधिग्रहण किया था। इसके बाद भी जमीन पर किसानों का कब्जा है। यूपीएसआईडीसी अब जमीन पर कब्जे ले रहा है, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में घिटौरा गांव में भाकियू अंबावता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के साथ 15 दिन से धरना दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें

बताया गया कि 10 अक्तूबर को गाजियाबाद प्रशासन ने किसानों पर लाठीचार्ज कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया था। इसके बाद ही महापंचायत बुलाने की घोषणा की गई थी। जिस पर गुरुवार को घिटौरा गांव में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की ओर से महापंचायत हुई। महापंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अभद्रता बंद नहीं की गई तो प्रदेश भर के डीएम कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा और सड़क रोको-रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों के साथ नौ सूत्रीय समझौता हुआ था, उसी आधार पर किसानों की मांगे पूरी की जाए। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही और अधिकारियों का रुख देखकर आंदोलन को आगे बढ़ाते रहने की बात कही। महापंचायत की अध्यक्षता महेंद्र त्यागी व संचालन मनोज प्रधान ने किया। 

यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें 

ये हैं किसानों की मांगें
किसानों का कहना था कि समझौते के अनुसार यूपीएसआईडीसी भूमि पर काबिज होने से पहले सड़क, नाली, पानी की निकासी की व्यवस्था और दस प्रतिशत अविकसित भूमि के बदले दस प्रतिशत विकसित भूमि किसानों को देगी। किसानों को मुआवजा बढ़ाकर दिया जाए। गांव के समीप बालिका इंटर कॉलेज, बिजलीघर, एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाए, युवाओं को रोजगार देने, गाजियाबाद से ट्रोनिका सिटी तक बनने वाले एलिवेटिड रोड पर घिटोरा गांव के समीप पाबी, अगरोला के आसपास गांवों को जोड़ने के लिए कट दिए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed