{"_id":"6888f15f37de8b187602c1ff","slug":"baghpat-addict-grandson-was-selling-household-utensils-for-liquor-when-grandmother-refused-he-chopped-her-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: नशेड़ी पोते ने फावड़े से काट दिया दादी का गला, बोला- भूत आ गए थे मुझ पर, पापा को भी मारूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: नशेड़ी पोते ने फावड़े से काट दिया दादी का गला, बोला- भूत आ गए थे मुझ पर, पापा को भी मारूंगा
Tue, 29 Jul 2025 10:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:07 PM IST
सार
पुसार गांव में नशे के आदी सूरज ने घर सामान चोरी कर बेच दिया। दादी ने विरोध तो उसके साथ गालीगलौज की और फावड़े से गर्दन काट दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हत्यारोपी पोता और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के लिए घर से सामान चोरी करने का विरोध करने पर सूरज ने रिश्ते की दादी फूलो देवी (85) की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। मंगलवार देर शाम उसका खून से लथपथ शव घर में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने हत्यारोपी रिश्ते के पौत्र सूरज को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला
पुसार गांव निवासी विधवा महिला फूलो देवी अकेली अपने मकान में रहती थी, जबकि उसके देवर का बेटा प्रेम अपने परिवार के साथ पड़ोस में रहता है। प्रेम का बेटा सूरज नशेड़ी किस्म का है। उसने मंगलवार दोपहर नशा करने के लिए फूलो देवी के घर से लोहे का सामान और बर्तन चोरी कर लिए। उसे फूलो देवी ने देख लिया और धमकाते हुए चोरी करने का विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और दिन में कई बार उनके बीच गाली-गलौज भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे फूलो देवी अपने घर में बैठी हुई थी, तभी सूरज फावड़ा लेकर घुस आया और उसकी गर्दन पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सूरज अपने घर चला गया। गांव के लोग फूलो देवी से मिलने पहुंचे तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला।
सूचना मिलने पर वहां आए पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की तो आखिरी बार सूरज के घर से बाहर जाने के बारे में पता लगा। पुलिस ने सूरज को पकड़कर पूछताछ की तो उसने फावड़े से हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, देर रात एसपी सूरज कुमार राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ये भी देखें...
UP News: शराब पार्टी में युवक ने कह दी ऐसी बात, वहशी बन गए दो दोस्त, ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला
ये भी देखें...
UP News: शराब पार्टी में युवक ने कह दी ऐसी बात, वहशी बन गए दो दोस्त, ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस के सामने सूरज ने पिता को हत्या की धमकी दी
फूलो देवी का हत्यारोपी सूरज नशेड़ी किस्म का है, जो दिनभर जंगल में सुल्फा और शराब पीता रहता है। कई बार वह अपने परिवार वालों के साथ भी मारपीट कर चुका है। मंगलवार रात पुलिस ने हत्यारोपी सूरज को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने अपने पिता प्रेम को भी हत्या करने की धमकी दी। सूरज कहने लगा कि हत्या तो प्रेम की भी करनी थी, लेकिन मार नहीं पाया।

भूत आ गए थे मुझ पर, इसलिए मार दी
पुलिस ने सूरज से हत्या करने का कारण पूछा तो उसने कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया। इसके बाद खुद ही कहने लगा कि मुझ पर भूत आ गए थे, इसलिए फूलो देवी को मार दिया। पकड़ा गया हत्यारोपी नशे में बताया गया।
पुलिस ने सूरज से हत्या करने का कारण पूछा तो उसने कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया। इसके बाद खुद ही कहने लगा कि मुझ पर भूत आ गए थे, इसलिए फूलो देवी को मार दिया। पकड़ा गया हत्यारोपी नशे में बताया गया।
ये बोले एसपी
बुजुर्ग महिला की हत्या उसके रिश्ते के पौत्र ने की है, जो नशेड़ी किस्म का है। उससे पूछताछ की जा रही है।
- सूरज कुमार राय, एसपी
बुजुर्ग महिला की हत्या उसके रिश्ते के पौत्र ने की है, जो नशेड़ी किस्म का है। उससे पूछताछ की जा रही है।
- सूरज कुमार राय, एसपी