{"_id":"6888c2a2330e5760e00a79e2","slug":"up-news-a-young-man-said-such-a-thing-in-a-liquor-party-two-friends-became-savages-beat-him-to-death-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शराब पार्टी में युवक ने कह दी ऐसी बात, वहशी बन गए दो दोस्त, ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शराब पार्टी में युवक ने कह दी ऐसी बात, वहशी बन गए दो दोस्त, ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला
Tue, 29 Jul 2025 06:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 29 Jul 2025 06:16 PM IST
सार
Murder In Baghpat: लौहड्डा गांव में बबलू अपने दोस्तों अनिकेत और रोहित के साथ रोज शाम को बैठकर शराब पीता था। सोमवार रात शराब के नशे में बबलू ने गालीगलौज की, तो उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
रविन्द्र उर्फ बबलू की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ौत के लौहड्डा गांव में सोमवार रात शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में रविन्द्र उर्फ बबलू (45) की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही अनिकेत और रोहित पर लगा है। पुलिस ने मृतक के भाई सुक्रमपाल की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
मृतक रविंद्र पुत्र शिवचरण अविवाहित था। वह अपने भाई सुक्रमपाल के साथ खेती में हाथ बंटाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात रविंद्र गांव के ही अनिकेत और रोहित के साथ जंगल की ओर शराब पीने गया था। इसी दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद रविन्द्र शराब पीकर दोनों को गाली देने लगा। इस पर अनिकेत और रोहित ने पास पड़ी ईंटों से रविन्द्र के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के बाद शव को गांव के श्मशान घाट के सामने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर फेंक दिया। मंगलवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में यह जानकारी मिली है कि तीनों रोजाना एकसाथ बैठकर शराब पीते थे।
मृतक के भाई सुक्रमपाल की तहरीर पर पुलिस ने अनिकेत और रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। सीओ विजय कुमार ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।