{"_id":"645b38a119e86bc3930f4352","slug":"baghpat-action-against-rebel-leaders-of-bjp-youth-district-president-shashank-malik-expelled-for-six-years-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat : भाजपा के बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat : भाजपा के बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक छह साल के लिए निष्कासित
Wed, 10 May 2023 11:54 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 May 2023 11:54 AM IST
सार
निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले बागपत में भाजपा ने बागी नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बागपत में युवा जिलाध्यक्ष को माता पिता समेत पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बागपत में भाजपा के बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है। भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक के खिलाफ पार्टी के उच्चाधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी ने अगले छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यही नहीं युवा जिलाध्यक्ष के माता पिता को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। बता दें कि युवा जिलाध्यक्ष की मां निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
यह भी पढ़ें: Baghpat Nikay Chunav: दिलचस्प हुआ चुनाव, बेटे-भाई की चुनौती तो कहीं पति की पत्नी से टक्कर, कल होगा मतदान
जानकारी के अनुसार युवा जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी उतारा था। वहीं चुनाव लड़ने को लेकर घर में विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat Nikay Chunav: दिलचस्प हुआ चुनाव, बेटे-भाई की चुनौती तो कहीं पति की पत्नी से टक्कर, कल होगा मतदान
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवा जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी उतारा था। वहीं चुनाव लड़ने को लेकर घर में विवाद भी हुआ था।