फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Accident: Three people dies in a fierce collision between bikes on Baraut-Muzaffarnagar road

Baghpat Accident: बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 07 Dec 2024 11:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Dec 2024 11:32 AM IST
सार

बड़ाैत मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की माैत हुई है। हादसा बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बाद हुआ। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं।

विज्ञापन
Baghpat Accident: Three people dies in a fierce collision between bikes on Baraut-Muzaffarnagar road
क्षतिग्रस्त बाइक व अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक माैत हो गई। यहां बमनौली गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे में औसिक्का निवासी जगपाल व सतपाल और ढिकाना गांव निवासी सूरज की हुई माैत हुई है।

विज्ञापन


पुलिस चाैकी के पास हुआ हादसा
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शुक्रवार को बामनौली पुलिस चौकी के निकट बाइक सवार दो भाई सहित लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बड़ौत अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हाशिमपुरा कांड: सुप्रीम कोर्ट ने आठ पुलिसकर्मियों को दी जमानत, पीड़ितों के परिजन बोले- फिर हरे हो गए जख्म
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में ढिकाना गांव निवासी सूरज पुत्र रामकिशन (28) व ओसिका गांव निवासी सगे भाई सतपाल (36) जगपाल (42) पुत्र गण चतर सिंह गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। वही इस संबंध में दोघट इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed