फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Accident on Delhi Akshardham Access Controlled Road, Over a Dozen Vehicles Collide Due to Dense Fog

Accident In Baghpat: दिल्ली-अक्षरधाम एलिवेटेड रोड पर भीषण हादसा, कोहरे में 16 कारें टकराईं, 20 लोग घायल

Tue, 20 Jan 2026 10:01 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 20 Jan 2026 10:01 AM IST
सार

बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल रोड पर घने कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Accident on Delhi Akshardham Access Controlled Road, Over a Dozen Vehicles Collide Due to Dense Fog
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में मंगलवार सुबह दिल्ली-अक्षरधाम से बागपत तक बने एक्सेस कंट्रोल रोड पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। खेकड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव के पास एक के बाद एक 16 कारें आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन


20 से ज्यादा लोग गंभीर घायल
हादसे में 20  से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


विजिबिलिटी कम होने से हुआ हादसा
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और बेहद कम विजिबिलिटी रही। वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना पर पुलिस और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को नियंत्रित कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

 पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए खेकड़ा सीएचसी में भर्ती करायाl गाड़ियां आपस में भिड़ने से मार्ग अवरुद्ध हो गयाl पुलिस ने क्रेन बुलवाकर वाहनों को मार्ग से हटवाकर मार्ग को सुचारू करायाl

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed