फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A young man went on a date...the girl and her four companions beat him up, made a video

UP: 'डेट' पर पहुंचा युवक... युवती और चार साथियों ने पीटा, वीडियो बनाया, युवक लापता; पांचों गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 25 Aug 2025 06:17 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत के गांव रठौड़ा निवासी अमित आर्य मेरठ में रहता था। चांदपुर की युवती से चैटिंग के बाद वह उससे मिलने पहुंचा था। अमित आर्य 46 दिन से लापता है। पुलिस ने युवती समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Baghpat: A young man went on a date...the girl and her four companions beat him up, made a video
युवती समेत गिरफ्तार पांचों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के रठौड़ा का रहने वाला अमित आर्य (38) इंस्टाग्राम पर चैटिंग के बाद 46 दिन पहले चांदपुर की युवती से मिलने पहुंचा, जिसके साथ युवती और उसके चार साथियों ने नग्न करके डंडों से मारपीट की। मारपीट के बाद से ही अमित का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी का हत्या के इरादे से अपहरण करने की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन

 

छपरौली थाना क्षेत्र के गांव रठौड़ा का मूल निवासी अमित आर्य मेरठ की मध्य गंगा नहर कॉलोनी में रहता था। अमित 11 जुलाई 2025 को मेरठ के भैंसाली बस स्टैंड से लापता हुआ था। जिसकी गुमशुदगी सदर बाजार थाना में दर्ज हुई। मेरठ पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि चांदपुर निवासी युवती से इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने और उसके बुलाने के बाद से अमित गायब है। अमित के चचेरे भाई अनुराग की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज कराई जोकि मेरठ पुलिस ने चांदपुर थाने को ट्रांसफर कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चांदपुर निवासी युवती व चार अन्य व्यक्तियों ने उसके तहेरे भाई अमित आर्य पुत्र वीर सैन को बिजनौर बुलाकर मारपीट की और कार में डालकर कहीं ले गए। चांदपुर पुलिस की विवेचना में सचिन उर्फ शोभित, यक्षु उर्फ लक्षराज, शुभम उर्फ छोटू निवासीगण गांव कौशल्या और गांव बास्टा निवासी अनस के नाम प्रकाश में आए। जिन्हें गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, कार, चार मोबाइल और अमित के एक जोड़ी मौजे बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन

ऑडियो-वीडियो कॉल करके परेशान कर रहा था अमित
एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ज्योति राजपूत एक कॉलेज में शिक्षिका है, जिसके गांव कौशल्या के सचिन से संबंध हो गए। अब चार जुलाई 2025 को ज्योति की इंस्टाग्राम आईडी पर अमित आर्य ने मेसेज किए। आठ जुलाई को अमित ने ज्योति को इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वीडियो भेज दिए। ऑडियो-वीडियो कॉल कर परेशान किया गया। 

लगातार कॉल आने पर कॉलेज मालिक के बेटे प्रियांशु के कहने पर ज्योति ने अपना नंबर अमित को दे दिया। जिसके बाद अमित व्हाट्सएप कॉल व मेसेज करने लगा। जिनकी जानकारी उसने सचिन को दी। ज्योति ने सचिन व प्रियांशु के साथ मिलकर अमित आर्या को बुलाकर मारपीट की योजना बनाई। मारपीट में सचिन ने यक्षू उर्फ यक्षराज, छोटू उर्फ शुभभ व अनस को भी शामिल किया गया।
 

मारपीट कर बनाया था वीडियो
11 जुलाई को ज्योति, सचिन व यक्षू कार से निकले और गोलबाग चौराहा बिजनौर पर अमित को बुलाकर अपहरण कर लिया। उन्होंने अमित का मोबाइल फोन छीन लिया और सिम तोड़ दिया। अकौंधा नहर पटरी चांदपुर ले जाकर अमित के साथ मारपीट की। जिसकी वीडियो भी बना लिया। बाद में सचिन, यक्षू व छोटू ने उसे कार से गांव कुलचाना के पास सड़क किनारे मरणासन्न अवस्था में उतार दिया था।
 

लंबी पूछताछ, फिर भी अमित नहीं लगा सुराग
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी पूछताछ में यही कहते रहे कि हमने मारपीट करने के बाद अमित को छोड़ दिया था। इसके बाद वह कहां गया, किसी को नहीं मालूम। चांदपुर पुलिस से पहले मेरठ की सदर थाना पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ कर चुकी थी। इसके बावजूद अमित का सुराग नहीं लगा था। मेरठ के सदर थाना पुलिस ने आरोपियों का उस समय शांति भंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed